Home
Mobile

21 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी iQoo Z9s सीरीज, जानें क्या होगा खास

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo भारत में अपनी Z9s सीरीज को इस महीने पेश करने जा रहा है। बीते कुछ दिनों से कंपनी लगातार इसके लिए टीजर जारी कर रही है। बता दें कि इस सीरीज में कंपनी के Z9s और Z9 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे।

हाल ही में ये दोनों स्मार्टफोन्स बेचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखे गए थे। वहीं कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। चलिए जानते हैं कि iQoo भारत में अपनी Z9s सीरीज को कब और किन खूबियों के साथ पेश करने जा रहा है।

21 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी iQoo Z9s सीरीज

कब होंगे ये स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च

iQoo के सीईओ Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर iQoo Z9s सीरीज के 21 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की है। इस पोस्ट में फोन गोल्डन कलर में नजर आया है। साथ ही पोस्ट में 'सेगमेंट में सबसे फास्ट कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन' की टैगलाइन भी दी गई है।

इस टीजर से इस सीरीज के रिफ्रेश रेट का भी खुलासा हुआ है। महीने की शुरुआत में ही Nipun Marya ने इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया था, जिसमें यह फोन व्हाइट कलर में दिख रहा था। इस सीरीज को iQoo Z9 सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या होंगी खूबियां

जारी हुए टीजर में इस फोन के ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इसके राइट कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। BIS की वेबसाइट पर iQoo Z9 Pro मॉडल नंबर पर i2305 के साथ लिस्टेड है।

टीजर से इस फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कैमरा FV-5 डेटाबेस पर एक अन्य लिस्टिंग में इस फोन के प्राइमरी कैमरा के लिए OIS सपोर्ट होने की उम्मीद है। साथ ही iQoo Z9 Pro प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300+ शामिल हो सकता है।

साथ ही इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने Z9s और Z9 Pro स्मार्टफोन में क्या नया लेकर आने वाली है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Z9s series will be launched in India on August 21, know what will be special
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X