Home
Mobile

iQOO Z9s, iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और ऑफर डिटेल

iQOO ने आखिरकार अपने वादे अनुसार आज भारतीय बाजार में Z9s सीरीज लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने नए iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro पेश किए हैं।

जिसमें चिपसेट, फास्ट चार्जिंग और रियर कैमरे में अंतर के साथ स्पेसिफिकेशन का एक जैसा सेट दिया गया है। इसके अलावा iQOO Z9s सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले, रिंग लाइट के साथ स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल और प्रो मॉडल के लिए वेगन लेदर वेरिएंट मिल रहा है।

iQOO Z9s, iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व उपलब्धता

iQOO Z9s सीरीज की भारत में कीमत - iQOO Z9s के बेस मॉडल 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, 8GB/256GB की कीमत 21,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 23,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे टाइटेनियम मैट और ऑनिक्स ग्रीन में खरीदा जा सकेगा।

वहीं iQOO Z9s Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/256GB की 26,999 रुपये और 12GB/ 256GB की कीमत 28,999 रुपये है। यह वीगन लेदर बैक के साथ लक्स मार्बल और फ्लेमबॉयंट ऑरेंज रंग में उपलब्ध है।

iQOO Z9s Pro की पहली बिक्री 23 अगस्त को iQOO के ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर होगी। अगर ग्राहक इसकी खरीदारी ICICI और HDFC बैंक कार्ड के जरिए करता है, तो वह इस पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट और iQOO Z9s Pro पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। 29 अगस्त को iQOO Z9s फोन iQOO के ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQOO Z9s के लिए, छूट और एक्सचेंज बोनस 3,000 रुपये है।

iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन -

डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रहा है।

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC चिपसेट दिया गया है।

कैमरा: OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी, चार्जिंग: इसे पार देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh बैटरी शामिल की है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट का वादा करता है।

अन्य खासियत: यह फोन IP64 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, वेट टच टेक्नोलॉजी, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

iQOO Z9s स्पेसिफिकेशन-

डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC दिया गया है।

कैमरे: OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा + 2MP बोकेह कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: इसमें 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है।

सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा।

अन्य खासियत: यह फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wi-Fi6 से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z9s Series with 50MP Primary Camera Launched in India Check Price, Specification, sale date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X