iqoo z9s vs iqoo z9: क्या अंतर हैं? हमारी पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना देखें
iQOO z9s vs iQOO z9: iQOO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने iQOO Z9s सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro दो नए फोन पेश किए हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में iQOO z9s और iQOO z9 में मिलने वाले अंतर बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकेंगे।

कीमत - iQOO Z9s के बेस मॉडल 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 21,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि, iQOO Z9 के 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 19,998 रुपये है।
कलर- iQOO Z9s को आप टाइटेनियम मैट और ऑनिक्स ग्रीन में खरीदा जा सकेगा। जबकि, iQOO Z9 को आप Graphene Blue और Brushed Green कलर में खरीद सकेंगे।
डिस्प्ले: iQOO Z9s में 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा। जबकि, Z9 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 60Hz से लेकर 120Hz रिफ्रेश रेट और रेजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।
प्रोसेसर: iQOO Z9s में परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC शामिल किया गया है। जबकि, Z9 में MediaTek Dimensity 7200 5G चिपसेट मिलता है।
कैमरा: iQOO Z9s में फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा + 2MP बोकेह कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि, Z9 में 50 MP + 2 MP रियर कैमरा के साथ 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी: iQOO Z9s में 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Z9 में 5000 mAh की बैटरी शामिल है। जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर: iQOO Z9s स्मार्टफोन में Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा। जबकि, Z9 Android v14 पर काम करता है।
अन्य फीचर्स: iQOO Z9s में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wi-Fi6 दिया गया है। जबकि, iQoo Z9 फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 के साथ ड्यूल सिम स्लॉट 8 5G बैंड्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








