iqoo z9s और iqoo z9s pro में आपको कौन सा चुनना चाहिए?, यहां जानें
iQOO Z9s vs iQOO Z9s Pro : iQOO ने भारतीय बाजार में अपना iQOO Z9s सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro दो नए फोन पेश किए हैं। देखने में तो एक जैसे हैं, लेकिन इनमें चिपसेट, फास्ट चार्जिंग और रियर कैमरे में अंतर मिलेगा।
अगर आप भी आईक्यू के इस लेटेस्ट सीरीज को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो आइए आपको हम इनकी डिटेल बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।

कीमत - iQOO Z9s के बेस मॉडल 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 21,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 23,999 रुपये है।
जबकि, iQOO Z9s Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/256GB की 26,999 रुपये और 12GB/ 256GB की कीमत 28,999 रुपये है।

कलर- iQOO Z9s को आप टाइटेनियम मैट और ऑनिक्स ग्रीन में खरीदा जा सकेगा। जबकि, iQOO Z9s Pro को वीगन लेदर बैक के साथ लक्स मार्बल और फ्लेमबॉयंट ऑरेंज रंग में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले: iQOO Z9s में 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा।
जबकि, Z9s Pro में 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रहा है।
प्रोसेसर: iQOO Z9s में परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC शामिल किया गया है। जबकि, प्रो मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC चिपसेट दिया गया है।
कैमरा: iQOO Z9s में फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा + 2MP बोकेह कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि, प्रो मॉडल में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी: iQOO Z9s में 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, प्रो मॉडल में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
सॉफ्टवेयर: iQOO Z9s स्मार्टफोन में Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा। जबकि, प्रो मॉडल में Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट का वादा करता है।
अन्य फीचर्स: iQOO Z9s में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wi-Fi6 दिया गया है। जबकि, प्रो मॉडल में IP64 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, वेट टच टेक्नोलॉजी, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
iQOO Z9s Pro की पहली बिक्री 23 अगस्त को iQOO के ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर होगी। अगर ग्राहक इसकी खरीदारी ICICI और HDFC बैंक कार्ड के जरिए करता है तो वह इस पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट और iQOO Z9s Pro पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं।
29 अगस्त को iQOO Z9s फोन iQOO के ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQOO Z9s के लिए, छूट और एक्सचेंज बोनस 3,000 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








