Home
Mobile

iQOO Z9s और Z9s Pro के कैमरा, बैटरी, चिपसेट और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले कंफर्म

भारत में iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है। जिसके तहत ब्रांड अपने दो नए हैंडसेट iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को पेश करेगी।

इसके लिए पिछले कुछ दिनों से आधिकारिक वेबसाइट पर इस आगामी सीरीज का लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। लेकिन अब अपडेट किए गए पेज पर सीरीज के दोनों फोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

iQOO Z9s, Z9s Pro: कैमरा, बैटरी, चिपसेट व कलर ऑप्शन कंफर्म

iQOO Z9s स्पेसिफिकेशन- iQOO Z9s में ग्राहकों को 120Hz कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें कंपनी परफॉर्मेंस के लिए डाइमेंशन 7300 चिपसेट देगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल-कैमरा सेटअप होगा। जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर, 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस, रिंग LED फ्लैश के साथ जोड़ा गया है।

iQOO Z9s, Z9s Pro: कैमरा, बैटरी, चिपसेट व कलर ऑप्शन कंफर्म

वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी, हालांकि, कंपनी ने फिलहाल Z9s की फ़ास्ट-चार्जिंग का खुलासा नहीं किया है। यह फोन IP64-रेटिंग के साथ आएगा।

जिसकी स्लिम प्रोफाइल 7.49mm होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस डिवाइस को ऑनिक्स ग्रीन और टाइटेनियम मैट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO Z9s, Z9s Pro: कैमरा, बैटरी, चिपसेट व कलर ऑप्शन कंफर्म

iQOO Z9s Pro की खासियतें- जबकि, iQOO Z9s Pro में भी 120Hz कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले होगा। जो 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट शामिल किया जाएगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए रिंग LED फ्लैश के साथ OIS- सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा प्रो मॉडल को अलग करता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी शामिल की जाएगी। Z9s के जैसे प्रो मॉडल में भी 7.49mm पतला प्रोफाइल, IP64 रेटिंग मिलेगा। Z9s Pro फ्लेमबॉयंट ऑरेंज और लक्स मार्बल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

आपको बता दें, Z9s और Z9s Pro में 4K OIS वीडियो रिकॉर्डिंग, AI इरेज और AI फोटो एन्हांस जैसे कैमरा फीचर मिलेंगे। आईक्यू के ये दोनों लेटेस्ट डिवाइस Android 14 और FunTouch OS 15 पर संचालित हो सकते हैं।

भारत में iQOO Z9s सीरीज की संभावित कीमत- इसकी कीमत की बात करें तो iQOO Z9s की कीमत 20,000 रुपये (~$240) और 25,000 रुपये (~$300) के बीच तय की जा सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक प्रतिस्पर्धी ऑप्शन बनाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z9s, Z9s Pro camera, battery, chipset and color options confirmed Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X