iQOO Z9x 5G को खरीदने का शानदार मौका, पहली सेल में हजारों तक की छूट
iQOO Z9x 5G स्मार्टफोन की आज भारत में पहली सेल लाइव हो चुकी है। इस दौरान ग्राहकों को यह फोन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। अगर आप भी कम कीमत में तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको आगे इसकी कीमत, ऑफर व खासियतों से रूबरू करवाते हैं।
iQOO Z9x 5G पर ऑफर्स- आईक्यू जेड9x 5जी को आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट 4GB/128GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये, 6GB/128GB मॉडल की कीमक 14,499 रुपये और 8GB/128GB की कीमत 15,999 रुपये है।

लेकिन अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI और ICICI बैंक कार्ड के जरिए करते हैं, तो उन्हें इस पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट छूट मिलेगा। जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा, 6GB और 8GB दोनों वेरिएंट पर ग्राहकों को 500 रुपये तक का अतिरिक्त कूपन मिलेगा है।
iQOO Z9x 5G के स्पेक्स- इसमें 6.72-इंच FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC चिपसेट दिया गया है। जो 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉइड 14-आधारित फनटच ओएस 14 काम करता है, जिसमें iQOO दो साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और नए iQOO Z9x 5G के साथ तीन साल के नियमित सुरक्षा पैच का वादा किया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको वाई-फाई, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग प्राप्त हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








