भारत में iQoo Z9x 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगी एंट्री
iQOO Z9x India Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारत में Z9x 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने इस नए हैंडसेट को भारतीय बाजार में 16 मई पेश करने जा रही है।
iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने खुद इसकी जानकारी ट्विट कर दी है। तो चलिए आपको आगे आईक्यू के इस फोन आगामी फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

उम्मीद है कि, आईक्यू के इस अपकमिंग फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के जैसे ही होंगे। देश में इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए किए जानें की पुष्टि हो चुकी है। बता दें, इस स्मार्टफोन को अभी हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है।
iQOO Z9x स्पेसिफिकेशनः इस आगामी iQOO Z9x स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक होगा।

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट शामिल कर सकती है। गौरतलहै कि, iQoo Z9x 5G को चीनी मार्केट में Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 14-आधारित फनटचओएस पर काम करेगा।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका मेन कैमरा 50MP का और 2MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है।

यह फोन IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स शामिल होंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाईफाई 5 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
iQOO Z9x की संभावित कीमत- iQOO Z9x की कीमत भारत में करीब 15,000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसे देश में 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








