Home
Mobile

iQOO Z9x 5G का नया टीजर जारी, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

iQoo Z9x 5G Price: आईक्यू जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए iQOO Z9x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X पूर्व में ट्विटर पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।

जिससे इसके चिपसेट का खुलासा हो चुका है। तो चलिए आपको आईक्यू जेड9एक्स 5जी के लॉन्च डेट से लेकर कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Z9x का नया टीजर जारी, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

iQoo स्मार्टफोन की जारी हुए नए पोस्टर के अनुसार Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सके। इसके अलावा फोन में फास्ट स्पीड भी मिलेगा। आईक्यू ने अपने इस आगामी फोन का लैंडिंग पेज अमेजन पर लाइव हो चुका है।

सीईओ निपुण मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में 16 मई को Z9x 5G के लॉन्च की जानकारी दी है। इस पोस्टर में इस स्मार्टफोन का बैक डिजाइन भी सामने आया है। यह हल्के हरे रंग में है। पोस्टर के अनुसार इसके बायें कोने पर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल थोड़ा ऊपर उठा हुआ है।

iQOO Z9x का नया टीजर जारी, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

इसमें दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने इस स्मार्टफोन की Amazon पर बिक्री का खुलासा किया है।

iQoo Z9x स्पेसिफिकेशनः इस आगामी iQOO Z9x स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक होगा। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट शामिल कर सकती है।

iQOO Z9x का नया टीजर जारी, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 14-आधारित फनटचओएस पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका मेन कैमरा 50MP का और 2MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IQoo z9x 5g India launch on may 16 with snapdragon 6 gen 1 know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X