बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z9x 5G, कीमत जानकर होगी हैरानी
Vivo के सब ब्रांड यानी iQOO ने भारत में अपने नए फोन iQOO Z9x 5G को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह डिवाइस चीन और मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है और अब इसे भारत में भी पेश किया जा चुका है। भारत में यह स्मार्टफोन अमेजन साइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड वेब पेज भी बनाया है।
iQOO Z9x 5G की कीमत
iQOO Z9x 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिनकी कीमत अलग-अलग है। इस स्मार्टफोन के 4GB+128GB की कीमत 12,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+128GB की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन टॉरनेडो ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे में पेश किया गया है।

iQOO Z9x 5G की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात की जाए तो इस हैंडसेट में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्लालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन को बेहतर प्रदर्शन और कम ऊर्जा की खपत के लिए डिजाइन किया गया है।
iQOO Z9x 5G की स्टोरेज और बैटरी
स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 8GB रैम फीचर और 8GB वर्चुअल रैम मिलता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन मात्र 30 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगा और इसकी बैटरी लाइफ 2 दिन तक चल सकेगी।

iQOO Z9x 5G का कैमरा
iQOO Z9x 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन की सेल 21 मई से शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








