Home
Mobile

iQoo के इस किफायती 5G को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल

अगर आप भी नया बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 12 हजार रुपये से कम है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। Amazon पर iQoo Z9x 5G पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत काफी कम हो गई है।

इतना ही नहीं इस पर कंपनी कूपन ऑफर और बैंक ऑफर का भी लाभ दे रही है, ऐसे में यह फोन आपको काफी कम दाम में मिल जाएगा। तो आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स, डिस्काउंट से लेकर इसकी नई कीमत तक की डिटेल बताते हैं।

iQoo  के इस किफायती 5G फोन को सस्ते में लाए घर

iQoo z9x 5g कीमत व ऑफर

अमेजन पर iQoo z9x 5g के 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। हालांकि, इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ इस फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। जिसके बाद आप इसे 12 हजार से भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ अपने घर ला सकेंगे।

iQoo z9x 5g फीचर्स

iQoo z9x 5g में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर शामिल किया है। यह फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा से लैस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पवार देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh तक की एक बड़ी बैटरी दी है।

अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें IP64 रेटिंग है, जो धूल और पानी से इसे सुरक्षित रखेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Z9x 5G Price Cut, Perfect time to get most Affordable 5g phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X