Home
Mobile

क्या 40,000 रुपये से कम में Xiaomi 14 Civi खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है? यहां जानिएं

Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन को कंपनी के प्रीमियम Xiaomi 14 सीरीज के एक किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। जिसमें ब्रांड ने बेहतरीन स्पेक्स और फीचर्स दिए है, लेकिन इसकी कीमक कम है।

जिसके कारण यह एक बजट फ्लैगशिप फोन बन गया। फिलहाल Xiaomi 14 Civi की कीमत और कम कर दी गई है, जिससे इसे वर्तमान में ग्राहक 40 हजार रुपये से भी कम दाम में खरीद सकेंगे।

क्या 40 हजार से कम में Xiaomi 14 Civi खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है?

लेकिन ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके मन में यह सवाल उठता है कि, क्या 40 हजार रुपये से कम में Xiaomi 14 Civi को खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Xiaomi 14 Civi कीमत- कंपनी ने अपने इस डिवाइस Xiaomi 14 Civi की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये तय की थी। यह कीमत इसके 8GB/256GB स्टोरेज के लिए था।

क्या 40 हजार से कम में Xiaomi 14 Civi खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है?

जबकि, 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 47,999 रुपये है। लेकिन अपने लेटेस्ट डील में कंपनी बेस मॉडल की कीमत मात्र 40,999 रुपये और हाई-एंड ऑप्शन के लिए 45,999 रुपये है।

इसके अलावा अगर ग्राहक ICICI और HDFC बैंक कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करता है तो उसे 3,000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी मिलेगी। जिससे इसकी कीमत शुरूआती कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। वहीं नो कॉस्ट EMI विकल्प और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी इस हैंडसेट पर उपलब्ध कराया गया है।

इसे खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है- जी हां, अपनी कीमत में यह फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा है। यह इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन डील में से एक है।

इसके फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.55-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन, HDR10+ और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसे 8GB/256GB स्टोरेज और 12GB/512GB ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है।

ओएस की बात करें तो यह Android 14 OS आधारित HyperOS पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो ग्रहकों को इसमें 50-मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, यह फोन Leica लेंस के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में दो 32-मेगापिक्सल के सेंसर हैं।

इसमें कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी दी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, वीगन लेदर या ग्लास बैक ऑप्शन और इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर इसमें शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Is buying Xiaomi 14 Civi under Rs 40,000 the best option for you? Know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X