Home
Mobile

क्या 80,000 रुपये में खरीदने लायक है Nothing Phone 3? क्या भारतीय कंज्यूमर्स के लिए होगा बेस्ट ऑप्शन

1 जुलाई 2025 को Nothing Phone (3) को भारत में लॉन्च किया गया है, जिसको 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये कीमत सुनकर कई लोग सोच में पड़ गए कि इतने पैसे में ये फोन वाकई वैल्यू देता है?' भारतीय कंज्यूमर्स, जो हर रुपये का हिसाब रखते हैं, उनके लिए ये सवाल बिल्कुल जायज है। ऐसे में क्या Nothing Phone 3 आपकी जेब के लिए सही है, या मार्केट में इससे सस्ते और बेहतर ऑप्शंस भी हैं।

यहां हम जानेंगे कि OnePlus, iPhone, और Samsung के नए मॉडल्स से ये डिवाइस कैसे अलग है और इसमें क्या कुछ खास है। आइए जानते हैं कि Nothing Phone 3 कैसे एक बेहतर ऑप्शन है और क्या इसे खरीदना भारतीय कंज्यूमर्स के लिए सही ऑप्शन है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या Nothing Phone 3 80,000 रुपये में खरीदने लायक है?

Nothing Phone (3): क्या है खास?

Nothing Phone (3) अपने यूनिक डिजाइन और फीचर्स के लिए मशहूर है। डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1.87mm स्लिम बेजल्स के साथ प्रीमियम लुक मिलता है। इसके अलावा इसमें मिलने वाला Glyph Matrix बैक पर नोटिफिकेशंस को मजेदार बनाता है।

इस फोम में 50MP ट्रिपल रियर सेटअप (मेन + अल्ट्रा-वाइड + 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो) और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें लो-लाइट फोटोज और 4K 60fps भी शानदार वीडियो ऑप्शन हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB/16GB RAM, और 256GB/512GB स्टोरेज मिलता है। ऐसे में BGMI जैसे गेम्स आप बिना किसी लैग के स्मूथली खेल सकेंगे।

इस फोन में 5500mAh बैटरी मिलती है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बता दें कि इससे फोन को 54 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

यह फोन Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है। इसमें 5 साल के अपडेट्स और 7 साल के सिक्योरिटी पैचेस शामिल है। वहीं AI फीचर्स जैसे Essential Search और Flip to Record मीटिंग्स को आसान बनाते हैं।

कीमत की बात करें तो इसके 12GB + 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये है और वहीं इसके 6GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

क्या 80,000 रुपये देना जायज है?

Nothing Phone (3) का यूनिक Glyph Matrix, प्रीमियम डिजाइन, और AI फीचर्स इसे खास बनाते हैं। लेकिन 80,000 रुपये में ये फोन थोड़ा महंगा लगता है, खासकर जब मार्केट में Snapdragon 8 Elite जैसे फ्लैगशिप चिप्स वाले फोन्स मिल रहे हैं। अगर आप डिजाइन और AI फीचर्स के दीवाने हो, तो ये वैल्यू देता है। लेकिन परफॉरमेंस और कैमरा में ये iPhone 16 या Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप्स को पूरी तरह टक्कर नहीं दे पाता।

फोन कीमत (₹) प्रोसेसर कैमरा बैटरी खासियत
Nothing Phone (3) ₹79,999 Snapdragon 8s Gen 4 50MP ट्रिपल + 50MP सेल्फी 5500mAh, 65W Glyph Matrix, AI फीचर्स, प्रीमियम डिज़ाइन
OnePlus 13R ₹42,997 Snapdragon 8 Gen 3 50MP ट्रिपल + 32MP सेल्फी 6000mAh, 100W दमदार परफॉर्मेंस, तेज़ चार्जिंग
iQOO Neo 10 ₹32,999 Snapdragon 8s Gen 4 50MP मेन + 32MP सेल्फी 5000mAh, 100W बजट में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस
Vivo T4 Ultra ₹37,999 Snapdragon 8s Gen 4 50MP ट्रिपल + 32MP सेल्फी 5000mAh, 80W अच्छा कैमरा, वैल्यू फॉर मनी
OnePlus 13 ₹69,997 Snapdragon 8 Elite 50MP LYTIA + 32MP सेल्फी 6000mAh, 100W टॉप-टियर परफॉर्मेंस, ब्रांड वैल्यू
iPhone 16 ₹66,900 A18 (Apple Silicon) 48MP मेन + 12MP सेल्फी 3349mAh, 25W iOS इकोसिस्टम, शानदार रीसेल वैल्यू
Samsung Galaxy S25 ₹79,999 Snapdragon 8 Elite 50MP ट्रिपल + 12MP सेल्फी 4900mAh, 45W प्रीमियम बिल्ड, लंबे अपडेट, Galaxy AI


सस्ते और दमदार ऑप्शंस

भारतीय कंज्यूमर्स के लिए 80,000 रुपये खर्च करना बड़ा डिसीजन है। यहां कुछ सस्ते फोन्स हैं, जो Nothing Phone (3) को टक्कर दे सकते हैं।

OnePlus 13R

इसकी कीमत 42,997 रुपये है और इसमें Snapdragon 8 Gen 3, 6000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा, और 120Hz AMOLED जैसे कई खास फीचर्स है। ये गेमिंग और परफॉरमेंस में Nothing से बेहतर है और लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

iQOO Neo 10

इस फोन की कीमत 32,999 रुपये है और इसमें Snapdragon 8s Gen 4, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED, और 5000mAh बैटरी मिलती है। ऐसे में आपको बजट में फ्लैगशिप परफॉरमेंस का ऑप्शन मिल सकता है। ।

Poco F7

वहीं हाल ही में Poco F7 को मार्केट में लॉन्च किया गया है, जो Snapdragon 8s Gen 4, 50MP कैमरा, और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी कीमत भी 30000 रुपये के रेंज में है। ये गेमर्स के लिए शानदार फोन हो सकता है।

Vivo T4 Ultra

इस डिवाइस की कीमत केवल 37,999 रुपये है। इसमें आपको Nothing Phone (3) जैसे फीचर्स यानी Snapdragon 8s Gen 4, AMOLED डिस्प्ले मिल जाते हैं, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर है।

80000 रुपये में दूसरे ऑप्शन

अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस कीमत में आने वाले दूसरे फोन के बारे में भी सोचना चाहिए।OnePlus, iPhone, और Samsung के लेटेस्ट और अपकमिंग मॉडल्स इस कीमत में आपको बेहतर ऑप्शन दे सकते हैं।

OnePlus 13

ये फोन 69,997 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसमें आपको Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी, और 50MP LYTIA सेंसर दिया गया है। ये फीचर्स इसे Nothing से बेहतर परफॉरमेंस और कैमरा वाला फोन बनाते हैं और भी कम कीमत में।

क्या Nothing Phone 3 80,000 रुपये में खरीदने लायक है?

iPhone 16

इस आईफोन को फिलहाल 66,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है,इसमें आपको A18 चिपसेट, iOS 18, और शानदार कैमरा मिलता है। इसके साथ ही लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी है और रीसेल वैल्यू भी Nothing से ज्यादा है।

Samsung Galaxy S25

इस फोन को भी आप 60000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें इसमें आपको Snapdragon 8 Elite, 50MP मेन सेंसर, और 12GB RAM मिलता है। Samsung का इकोसिस्टम और ब्रांड वैल्यू इसे प्रीमियम बनाता है। ऐसे में नथिंग पर पैसे खर्च करना जल्दीबाजी होगी।

कौन सा फोन लें?

अगर आप यूनिक डिजाइन, Glyph Matrix, और AI फीचर्स के लिए ₹80,000 खर्च करना चाहते हो, तो Nothing Phone (3) बुरा नहीं। लेकिन भारतीय कंज्यूमर्स के लिए, जो वैल्यू फॉर मनी ढूंढते हैं, OnePlus 13R, iQOO Neo 10, या Vivo T4 Ultra जैसे सस्ते ऑप्शंस बेहतर परफॉरमेंस और फीचर्स देते हैं। OnePlus 13 iPhone 16 जैसी डिवाइसेज थोड़ी कम कीमत में ज्यादा पावर और ब्रांड वैल्यू लाती हैं।

Nothing Phone (3) अपने यूनिक स्टाइल और AI फीचर्स के लिए शानदार है, लेकिन भारतीय कंज्यूमर्स के लिए iQOO Neo 10, OnePlus 13R, या Vivo T4 Ultra जैसे सस्ते ऑप्शंस ज्यादा वैल्यू देते हैं। OnePlus 13, iPhone 16, और Samsung Galaxy S25 बेहतर चिपसेट और ब्रांड वैल्यू के साथ इसकी टक्कर में आगे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Is Nothing Phone 3 worth buying for Rs 80,000? Will it be the best option for Indian consumers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X