क्या आपका फोन सच में वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है? IP रेटिंग से समझें पूरी सच्चाई
आजकल मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन आ रहे हैं, जिनके अक्सर वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होने का दावा किया जाता है। लेकिन क्या सच में ये फोन पूरी तरह से सुरक्षित और वाटरप्रूफ होते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि इसे समझने के लिए आपको IP रेटिंग पर ध्यान देना जरूरी है।
IP रेटिंग का पूरा नाम Ingress Protection है, जो कि फोन को धूल और पानी जैसी बाहरी चीजों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि क्या है IP रेटिंग और यह कैसे फोन को सुरक्षा प्रदान करती है।

क्या है IP रेटिंग?
IP रेटिंग में दो अंक होते हैं, जो कि डस्ट एंड वाटर से सुरक्षा लेवल को बताते हैं। पहला अंक प्रोटेक्शन अगेंस्ट डस्ट को दिखाता है, जिसका मैक्सिमम लेवल 6 है, जिसका मतलब है कि यह डिवाइस पूरी तरह से डस्टप्रूफ है।
दूसरा अंक प्रोटेक्शन अगेंस्ट वाटर को दिखाता है, जिसका लेवल 9 तक पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि डिवाइस पानी में काफी टाइम तक सुरक्षित रह सकता है। हाल ही में ये IP रेटिंग चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13 में देखने को मिल रही है, जो कि iPhone 16 सीरीज में भी नहीं है।
क्या आपका फोन सच में है वारटप्रूफ?
IP रेटिंग का मतलब यह नहीं है कि फोन को आप लंबे समय तक पानी में डुबो कर रख सकते हैं। यह आपके फोन को सामान्य परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करता है, जैसे हल्की बारिश, छींटे या गलती से आपका फोन पानी में गिर जाएं। चलिए जानते हैं कि अगर आपके फोन में ये IP रेटिंग है, तो आपका फोन कहां तक सुरक्षित है।
अगर फोन में IP69 रेटिंग है, तो इसे पानी और धूल से सबसे ज्यादा सुरक्षा मानी जाती है। लेकिन इसे लंबे समय तक पानी में रखना सुरक्षित नहीं है। अगर फोन में IP68 रेटिंग है, तो इसे पानी और धूल से सबसे ज्यादा सुरक्षा रेटिंग माना जाता है, लेकिन इसे लंबे समय तक पानी में रखना सुरक्षित नहीं है।
IP67 रेटिंग फोन को 1 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक सेफ रख सकती है। IPX4 रेटिंग सिर्फ फोन के छींटों से सेफ रखती है, लेकिन फोन के डूबने पर यह सुरक्षा नहीं देगी।
फोन में IP रेटिंग क्यों है आवश्यक?
IP रेटिंग आपको इस बात पर भरोसा देती है कि आपको स्मार्टफोन पानी में कितना सुरक्षित रहेगा। साथ ही इससे आपको यह भी पता लग सकता है कि आपका फोन वास्तव में धूल और पानी से कितना सुरक्षित है।
ऐसे में अगर आपके फोन में IP68 या IP67 रेटिंग है, तो आप अपने फोन को सामान्य परिस्थितियों में पानी या धूल से सुरक्षित मान सकते हैं। लेकिन अपने फोन को वाटरप्रूफ समझकर लंबे समय तक पानी में रखना हानिकारक हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








