Home
Mobile

itel A05s स्मार्टफोन 6,099 रुपये कीमत के साथ भारत में लॉन्च, कम दाम में मिल रहे धांसू फीचर्स, यहां जानिए

itel A05s Specs: itel ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया स्मार्टफोन itel A05s लॉन्च कर दिया है। जिसे बजट रेंज में लाया गया है। यह फोन भारतीय बाजार में आईटेल का एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। जिसे 7 हजार से भी कम कीमत में उलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको आगे itel A05s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

itel A05s स्मार्टफोन 6,099 रुपये कीमत के साथ भारत में लॉन्च, जाने फीचर

itel A05s की कीमत और उपलब्धता

itel A05s की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये तय हुआ है। इस स्मार्टफोन को देशभर में कई रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को आप Crystal Blue, Glorious Orange , Nebula Black और Meadow Green कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

itel A05s के स्पेसिफिकेशंस

itel A05s में कंपनी ने अपने ग्राहकों को 270 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। इसके स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट से चार्ज हो सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 4G कॉलिंग (VoLTE), वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और हेडफोन जैक दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर संचालित होगा।

iQoo 12 की कल से भारत में बिक्री होगी शुरू

आईक्यू 12 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत देश में 52,999 रुपये तय की गई है। जबकि 16 जीबी रैम औ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 14 दिसंबर देश में शुरू होगी। जिसे कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
itel A05s features a 6.6-inch HD+ display with 270 ppi pixel density. Which has a 5 megapixel primary camera and 4000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X