Home
Mobile

itel A100 Review: स्टाइलिश डिजाइन लेकिन स्लो परफॉर्मेंस, क्या ₹6,799 में है सही डील?

itel A100 को कंपनी ने बजट सेगमेंट में एक मजबूत और स्टाइलिश स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6,799 है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन्हें कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक फीचर्स चाहिए।

कागज पर इसके स्पेसिफिकेशन्स आकर्षक दिखते हैं, लेकिन असल इस्तेमाल में यह फोन कैसा परफॉर्म करता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

itel A100 Review Hindi: डिजाइन अच्छा, परफॉर्मेंस स्लो, कैमरा कैसा है?

डिजाइन और बिल्ड

itel A100 का डिजाइन पहली नजर में अच्छा और प्रीमियम फील देने की कोशिश करता है। बैक पैनल का लुक काफी हद तक OnePlus 13s जैसे डिजाइन ट्रेंड से प्रेरित लगता है, जिससे फोन बजट कैटेगरी में भी स्टाइलिश दिखता है। फोन हाथ में पकड़ने पर हल्का और आरामदायक महसूस होता है, वहीं कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा भी किया है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर लगती है। कुल मिलाकर, इस प्राइस रेंज में डिजाइन फोन का पॉजिटिव पॉइंट कहा जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

itel A100 में Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक यूसेज जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, हल्का ब्राउजिंग और वीडियो देखने तक ही सीमित बेहतर अनुभव देता है। डेली यूसेज में ऐप्स ओपन होने में समय लगता है और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन स्लो महसूस होता है। हैवी गेमिंग या ज्यादा ऐप्स एक साथ चलाने पर परफॉर्मेंस और भी कमजोर नजर आती है। इसलिए यह फोन केवल बेसिक जरूरतों के लिए ही बेस्ट कहा जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग (कॉलिंग, इंटरनेट, वीडियो) में आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है। हालांकि, बॉक्स में मिलने वाला 10W चार्जर बैटरी को फुल चार्ज करने में ज्यादा समय लेता है। यानी बैटरी बैकअप अच्छा है, लेकिन चार्जिंग स्पीड काफी धीमी है।

itel A100 Review Hindi: डिजाइन अच्छा, परफॉर्मेंस स्लो, कैमरा कैसा है?

कैमरा

itel A100 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो इस कीमत में बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक काम करता है। अच्छी रोशनी में फोटो उपयोग लायक मिल जाती हैं, लेकिन डिटेल और कलर एक्यूरेसी औसत रहती है। लो-लाइट में कैमरा क्वालिटी और गिर जाती है। कुल मिलाकर कैमरा परफॉर्मेंस को एवरेज ही कहा जा सकता है।

itel A100 Review Hindi: डिजाइन अच्छा, परफॉर्मेंस स्लो, कैमरा कैसा है?

अन्य फीचर्स

फोन में Ultralink फीचर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस बजट में काम के और उपयोगी साबित हो सकते हैं। 6.6-इंच का 90Hz डिस्प्ले स्क्रॉलिंग को थोड़ा स्मूद बनाता है और DTS स्पीकर सामान्य मीडिया कंजम्पशन के लिए सही है।

फाइनल वर्डिक्ट

itel A100 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो स्टाइलिश डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे पॉइंट्स के साथ आता है। हालांकि, इसका कैमरा औसत है और परफॉर्मेंस स्लो महसूस होती है, इसलिए यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर रहेगा जिन्हें केवल बेसिक इस्तेमाल के लिए कम बजट में टिकाऊ डिवाइस चाहिए।

अगर आप बेहतर कैमरा या तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो इस प्राइस रेंज में दूसरे विकल्प भी देखने चाहिए, लेकिन साधारण उपयोग और आकर्षक डिजाइन के लिए itel A100 एक ठीक-ठाक विकल्प कहा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X