itel A100: मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, Ultralink कनेक्टिविटी, कीमत सिर्फ ₹6799 से शुरू
itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बेहतर मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन मिलता है।
आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत के साथ यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

Ultralink फीचर है खास
itel A100 की सबसे खास बात इसका Ultralink फीचर है, जो बिना नेटवर्क उपलब्धता के भी फ्री कॉलिंग की सुविधा देने का दावा करता है। फोन दो RAM वेरिएंट 3+5GB और 4+8GB के साथ 64GB स्टोरेज में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर RAM/ROM की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इस डिवाइस को सब-8 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है।
वेरिएंट और कीमत
कीमत की बात करें तो 3GB वेरिएंट ₹6,799 और 4GB वेरिएंट ₹7,499 में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। साथ ही itel 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दे रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो itel A100 में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें DTS-पावर्ड सिंगल स्पीकर दिया गया है और Dynamic Bar फीचर नोटिफिकेशन, कॉल व बैटरी स्टेटस जैसी जानकारी दिखाता है। कैमरा सेटअप में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर और Android 15 Go एडिशन पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
5000mAh की बैटरी और 10W चार्जर के साथ यह फोन पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करता है। इसके अलावा IR ब्लास्टर की मदद से टीवी और AC जैसे उपकरणों को भी कंट्रोल किया जा सकता है। itel A100 को Silk Green, Pure Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








