itel ने चोरी-छुपे दो स्मार्टफोन भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel ने भारत में अपने दो नए सस्ते फोन itel A50 और A50C लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने 6 हजार से भी कम दाम में उपल्बध कराया है।
जी हां, स्मार्टफोन लवर्स को यह खबर चौकाने वाली है। सबसे खास बात यह है कि, इन बजट फ्रेंडली फोन्स का डिजाइन आईफोन के समान है। आइए आगे इन फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

आईटेल A50, A50C की कीमत- आईटेल A50C की कीमत 5,699 रुपये है। जिसे सेफायर ब्लैक, डॉन ब्लू और मिस्टी एक्वा तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।
जबकि, आईटेल A50 के 3GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये और 4GB/ 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। इसे कंपनी ने मिस्ट ब्लैक, लाइम ग्रीन, सियान ब्लू और गोल्ड चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

इन दोनों फोन्स की बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने इनकी पहली सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया है। दोनों फोन मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1 साल की वारंटी के साथ आ रहे हैं। लेकिन यह फोन खरीदारी डेट से केवल 100 दिनों के लिए वैध है।
itel A50, itel A50C स्पेक्स- इन दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच IPS एलसीडी डिस्प्ले है। जो 1612×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इन फोन्स में Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। itel A50 में 3 और 4 जीबी रैम ऑप्शन और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी केलि लिए itel A50 में 8 MP का एआई डुअल रियर कैमरा है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं। ओएस की बात करें तो यह Android 14 Go एडिशन पर चलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट इसमें मिलता है।
वहीं itel A50C में भी 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है। इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर है। इसके साथ में यह 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कैमरा की बात की जाए तो itel A50C में 8 MP का डुअल रियर कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 5MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसे 4000mAh की बैटरी से पैक्ड किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








