iTel के दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर बंपर छूट, जानें कीमत व ऑफर डिटेल
अगर आप भी बजट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Amazon पर एक बेहतरीन डील मिल रही है। यह एंट्री लेवल फोन बड़ी बैटरी, 8MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टफोन की कीमत कम होने के बाद भी आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस और खास सुविधाएं मिलती हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन के मॉडल से लेकर इसकी कीमत व ऑफर डिटेल आपको बताते हैं।
Itel A50 कीमत व ऑफर
हम आपको Itel A50 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जो अमेजन पर बेहतरीन डील के साथ उपल्बध है। इस फोन के 4GB/64GB वेरिएंट को आप इस वक्त मात्र 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी एमआरपी प्राइज 7,199 रुपये है। ऐसे में आप इस एंट्री लेवल फोन पर पूरे 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। यह लिमिटेड टाइम डील है, जिसमें ग्राहक HDFC और फेडरल बैंक क्रेडिक कार्ड पर 1,000 रुपये तक की अन्य छूट भी पा सकते हैं। इसके साथ ही EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी और भी आसान हो जाती है।

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना पुराना फोन बदलकर इस पर 6,150 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा 3GB/64GB वेरिएंट को 6099 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसमें बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दे रही है।
Itel A50 स्पेसिफिकेशन
Itel A50 फोन में आपको 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Unisoc T603 चिपसेट से लैस है। Itel A50 स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज के साथ जिसमें 3GB और 4GB रैम ऑप्शन्स मिलता है। हालांकि मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए 4GB वेरिएंट में उपलब्ध रैम को वर्चुअली 8GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
यह फोन एंड्रॉयड 14 (Go एडिशन) पर संचालित होता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Itel A50 AI-बेस्ड 8MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications