Home
Mobile

itel भारत में नया बजट-फ्रेंडली फोन करने जा रहा लॉन्च, दाम 7 हजार से भी कम, जान क्या कुछ होगा खास

itel जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन itel A50 लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे 6.56 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, जिसमें HD+ रेजॉल्यूशन मिलेगा। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में itel A70 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसके बाद ब्रांड यह तैयारी कर रहा है।

itel A50 सीरीज - itel A50 में HD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसका स्लीक डिजाइन A70 के समान हो सकता है। स्मार्टफोन के बैक साइड में फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

itel भारत में नया बजट-फ्रेंडली फोन करने जा रहा लॉन्च

अफवाह के अनुसार स्मार्टफोन खरीद के 100 दिनों के अंदर एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ आएगा। कीमत की बात करें तो आईटेल के A50 सीरीज को 7 हजार रुपये से कम कीमत में लाए जानें की उम्मीद है।

वहीं पोस्टर के अनुसार इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। itel A50 में स्पेसिफिकेशन A70 के समान हो सकते हैं।

itel भारत में नया बजट-फ्रेंडली फोन करने जा रहा लॉन्च

लॉन्चिंग की बात करें तो इस स्मार्टफोन के अगले हफ्ते लॉन्च होने की संभावना है, यह फोन बजट के फ्रेंडली यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

itel A70 स्पेसिफिकेशन - itel A70 में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है।

वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.8GHz Octa Core Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB+8GB एक्सटेंड रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो एडिशन पर बेस्ड itel OS 13 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का HDR कैमरा, AI कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

समें 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, जीपीएस + GLONASS, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 b/g/n शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
itel a50 Series May Launch in India Next Week Price Under Rs 7000 know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X