itel A70 स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज, 8MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च, दाम 7 हजार से भी कम
itel A70 Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया हैंडसेट A70 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया हैंडसेट एक एंट्री लेवल फोन है। इसे कंपनी ने एलसीडी डिस्प्ले, 256 जीबी स्टोरेज और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसे बेहतरी फीचर्स से लैस किया है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। बता दें , देश में दस्तक देने से पहले यह फोन ग्लोबल मार्केट पेश किया जा चुका है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत व खासियत के बारे में डिटेल बताते हैं।

itel A70 की भारत में कीमत
itel A70 को कंपनी ने 3 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 6,299 रुपये, 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 6,799 रुपये है, हालांकि इसमें 800 रुपये का बैंक ऑफर भी शामिल है। वहीं इसके 4GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये तय हुआ है। इसे स्टारलिश ब्लैक, फील्ड ग्रीन , ब्लू और ब्रिलिएंट गोल्ड चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 5 जनवरी दोपहर 12 बजे से अमेजन के जरिए की जाएगी।
itel A70 फीचर
आईटेल ए70 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 720 × 1612 पिक्सल रेजॉलूशन, 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और120 हर्त्ज टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ग्राहकों को UniSoC T603 चिप मिल रहा है। जो 4जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके अलावा यूजर्स अपनी आवश्यकता अनुसार एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एआई लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर दिए गए है।


Click it and Unblock the Notifications








