itel A70 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 12GB तक रैम के साथ लॉन्च, कीमत भी कम, जानें फीचर्स
itel A70 Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल अपने यूजर्स के लिए नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसे itel A70 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन की कीमत 8 हजार रुपये से भी कम तय किया है। आईटेल के लेटेस्ट फोन ए70 में कंपनी ने Android 13 Go Edition का सोपर्ट दिया है। तो आईए आपको itel के इस न्यूली स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते है।
itel A70 कीमत
आईटेल के इस फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 90 डॉलर यानि कि, लगभग 7,500 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसे ग्राहक
फील्ड ग्रीन , ब्लू , ब्रिलियंट गोल्ड और स्टायलिश ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।

itel A70 फीचर्स
आईटेल ए70 स्मार्टफोन स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.6 इंच एचडी+ स्क्रीन मिल रही है, जो 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी। इसके साथ ही यह फोन 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी यूजर को ऑफर करेगी। इस स्मार्टफोन में T603 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 (Go Edition) बेस्ड नए itel OS 13 के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 128 GB व 256 GB स्टोरेज मिल रही है। वहीं रैम की बात करें तो इसमें 4 GB तक इनबिल्ट रैम दी गई है जिसे 8 GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इसके साथ ही स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
आईटेल ने अपने इस लेटेस्ट डिवाइस को Dynamic Bar टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। वहीं इसके डिजाइन की बात की जाए तो आईटेल का यह बजट फोन लाइटवेट है और स्लिम डिजाइन के साथ आ रहा है। जिसकी मोटाई 8.6mm है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन सेंसर 13MP का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल AI पोर्ट्रेट दिया गया है।अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो टाइप-सी कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। यह फोन 4जी सपोर्ट करता है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। यह हैंडसेट ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








