Home
Mobile

Itel ने भारत में 7 हजार से भी कम दाम में नया फोन किया लॉन्च , जानें कीमत व फीचर्स

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A80 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 50MP का HDR सपोर्ट वाला रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी है, जो तीन दिनों की बैटरी बैकअप देने का वादा करती है।

इसमें डायनामिक बार फीचर भी है, जो बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन्स और अन्य अलर्ट को बड़े साइज में दिखाता है। फोन का IP54-रेटेड बिल्ड धूल और छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है। तो आइए आपको इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Itel A80 भारत में  लॉन्च , जानें कीमत व फीचर्स

भारत में itel A80 की कीमत व उपलब्धता

भारत में itel A80 की कीमत 4GB/128GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को ग्राहक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे। इसे खरीदने के 100 दिनों के अंदर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी मिलती है।

फिलहाल इसके ऑनलाइन उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्लेशियर व्हाइट, सैंडस्टोन ब्लैक और वेव ब्लू में ग्राहक खरीद सकते हैं।

Itel A80 के स्पेसिफिकेशन

Itel A80 में 6.7 इंच का HD+IPS डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc T603 चिपसेट द्वारा संचालित है और 4GB तक रैम व 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 14 Go एडिशन पर चलता है और दावा किया जा रहा है कि, यह 3 साल (36 महीने) तक शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Itel A80 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। रियर कैमरा मॉड्यूल में एक रिंग लाइट यूनिट शामिल है, जो नोटिफिकेशन लाइट का भी कार्य करती है। इसके अलावा फोन में डायनामिक बार फीचर दिया गया है, जो पंच-होल कटआउट के आस-पास कॉल, बैटरी स्टेटस और अन्य अलर्ट को बड़े साइज में दिखाने में मदद करता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग के लिए USB टाइप- C पोर्ट का समर्थन करती है। फोन एक बार चार्ज करने पर आपको पूरे तीन दिनों का बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। जिसमें 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 31 घंटे का कॉल टाइम शामिल है।

इसके अलावा इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड और स्मार्ट लिंक + जैसे फीचर्स हैं, जो बैटरी लाइफ को बढ़ाते हैं और सिग्नल की स्थिरता में सुधार करते हैं। यह फोन IP54-रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो धूल और छीटों से सुरक्षा प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड सेंसर भी दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
itel A80 Launched in India with 50MP Camera, 5000mAh battery and Affordable Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X