Home
Mobile

5000mAh बैटरी वाला Itel का फोन 6000 रुपये की रेंज में हुआ लॉन्च; चेक करें डिटेल

itel A90 Launch: itel ने आज भारत में itel A90 नाम से एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन itel A95 और itel A80 के साथ जुड़ गया है जो इस साल की शुरुआत में भारत में आए थे। फीचर्स की बात करें तो itel A90 IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस और एंटी-ड्रॉप केस के साथ आता है। इसके अलावा, यह DTS साउंड और एक्सपेंडेबल स्टोरेज स्पेस के साथ भी आता है।

बता दें कि इस फोन को 7000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा रहा है। इस डिवाइस को आप दो स्टोरेज ऑप्शन और कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

6499 रुपये वाला itel A90 भारत में लॉन्च

itel A90 भारत में कीमत

  • कीमत की बात करें तो भारत में itel A90 की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है।
  • यह स्टारलिट ब्लैक और स्पेस टाइटेनियम कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
  • itel A90 भारत में पहले से ही खरीदने के लिए उपलब्ध है।
  • ब्रांड सभी कस्टमर्स को तीन महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है।
  • इस फोन के 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,499 रुपये और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,999 रुपये होगी।

itel A90 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • itel A90 में 6.6-इंच HD+ IPS ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • इसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है।
  • इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है।

प्रोसेसर

  • यह नया लॉन्च किया गया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर T7100 प्रोसेसर मिलता है।
  • इसके अलावा itel A90 में 4GB रैम, 8GB एक्सपेंडेबल रैम और 128GB तक की स्टोरेज स्पेस है।
  • यह नया लॉन्च किया गया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर आधारित itel OS 14 पर चलता है।

कैमरा

  • कैमरे की बात करें तो itel A90 में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा है।
  • सेल्फी के लिए इसमें आगे की तरफ 5MP का कैमरा है।

बैटरी

  • इसमें 5,000mAh की बैटरी है
  • साथ ही ये फोन 10W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

  • इसके अलावा फोन में IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, टॉप पर डायनामिक बार नॉच, दाईं ओर स्लाइडिंग जूम बटन, DTS साउंड तकनीक, Aivana 2.0 AI असिस्टेंट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

itel A90 में क्या खास है?

itel का नया फोन अपने पुराने मॉडल itel A80 से काफी अलग है। itel ने itel A80 में स्क्रीन रिफ्रेश रेट को 120Hz से घटाकर itel A90 में 90Hz कर दिया है। दोनों फोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन ओएस पर चलते हैं और इनमें 5,000mAh की बैटरी है। हालांकि, इसमें एक नए T7100 चिपसेट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
itel A90 with 5000mAh battery 128GB RAM launch India price features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X