Home
Mobile

itel A95 5G भारत में लॉन्च: 10,000 हजार से कम में AI फीचर्स, 5000mAh बैटरी और दमदार डिजाइन

itel ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और टिकाऊ डिजाइन की तलाश में हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,599 रखी गई है। यह दो वेरिएंट्स में आया है।

4GB रैम और 6GB रैम के साथ दोनों में 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही, वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 8GB और 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

itel A95 5G की कम दाम में एंट्री

मिलेगा MediaTek D6300 प्रोसेसर

फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS पंच-होल डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच रिस्पॉन्स के साथ आता है। डिस्प्ले को PANDA ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है जो स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाव करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek D6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है।

कैमरा सेटअप और AI फीचर्स

कैमरे की बात करें तो itel A95 5G में 50MP का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा दिया गया है, जो Super HDR फीचर्स के साथ आता है। फ्रंट में 8MP का कैमरा है, जिससे यूजर्स को शार्प और ब्राइट सेल्फी मिलती हैं। इसके अलावा, फोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, व्लॉग मोड, स्काई इफेक्ट्स और डुअल वीडियो जैसे कई कैमरा मोड्स के साथ आता है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 10W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। इसमें itel का स्मार्ट AI असिस्टेंट 'Aivana' और Ask AI जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो टेक्स्ट जनरेशन, ग्रामर चेक और कंटेंट डिस्कवरी जैसे कामों में मदद करते हैं।

itel A95 5G की कम दाम में एंट्री

ड्यूरेबिलिटी और कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही, डुअल-बैंड Wi-Fi और इन्फ्रारेड ब्लास्टर जैसी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं।

कुल मिलाकर, 10,000 रुपये से कम कीमत में itel A95 5G एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन साबित हो सकता है। यह यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी, मजबूत डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X