Home
Mobile

itel ने भारत में लॉन्च किया शानदार फ्लिप कीपैड फीचर फोन, 7 दिनों की बैटरी लाइफ का सपोर्ट शामिल

itel ने भारत में अपना पहला फ्लिप कीपैड फीचर फोन Flip One लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह बेहद ही हल्का और पोर्टेबल फोन है, जिसमें मौजूद टेक्सचर्ड लेदर फिनिश इसे और भी स्टायलिश लुक प्रोवाइड करता है।

इस फोन में आपको एक 2.4 इंच की डिस्प्ले मिल रही है और साथ ही 1200mAh की बैटरी का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अपने फीचर फोन लाइनअप को बढ़ा दिया है। चलिए इस फोन की कीमत और बाकी डिटेल्स के बारे में जानते हैं और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं, यह भी जान लेते हैं।

itel ने भारत में पेश किया धमाकेदार फ्लिप कीपैड फीचर फोन

itel Flip One की कीमत और उपलब्धता

itel Flip One को कंपनी ने मात्र 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन लाइट ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत में अधिकृत रिटेल स्टोरेस से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फ्लिप फोन पर 1 साल की वॉरंटी भी ऑफर कर रही है।

itel Flip One के स्पेसिफिकेशंस

itel Flip One फीचर फोन एक फ्लिप डिजाइन के साथ आने वाला फोन है। इस फोन में एक टेक्सचर्ड लेदर बैक और ग्लास कीपैड मिल रहा है, जिसमें एक 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह बजट फ्रेंडली फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको वॉइस असिस्टेंस के लिए King Voice फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल रहा है, जो कि यूजर्स को अपने स्मार्टफोन कॉन्टैक्ट्स को सिंक करके सीधे इस डिवाइस से कॉल्स मैनेज करने में सक्षम बनाता है। कंपनी ने अपने इस फीचर फोन में 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

itel Flip One फीचर फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ पेश हुआ, जिसमें एक VGA रियर कैमरा शामिल है। आपको इसमें FM रेडियो का मजा भी मिलेगा। बात करें डिवाइस की बैटरी लाइफ की तो इसमें 1200mAh की बैटरी दी गई है।

फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फीचर फोन सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। यानी की इस फोन को आप एक बार चार्ज कर लें, उसके बाद 7 दिनों तक फोन का इस्तेमाल करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
itel has launched its first flip keypad feature phone Flip One in India. The company has introduced this phone with 7 days battery life and 1 year warranty, which is priced at just Rs 2499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X