Itel it5330 फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ट्रांजियन होल्डिंग्स के itel ने भारत में अपने लेटेस्ट फीचर फोन के लॉन्च की घोषणा की है। फोन में ग्लास फिनिश बॉडी डिजाइन और अल्ट्रा-स्लिम फॉर्म फैक्टर है। itel it5330 एक कीपैड फोन है जो 2.8-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। एक प्रेस रिलीज में, कंपनी ने दावा किया कि उसका ग्लास फिनिश डिजाइन उद्योग में पहला है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल।

itel it5330 फीचर फोन की कीमत
itel it5330 फीचर फोन 1,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लू, लाइट ग्रीन , लाइट ब्लू, या ब्लैक के साथ कई कलर ऑप्शन पेश करता है।
Tel it5330 फीचर फोन
आईटेल आईटी5330 में ग्लास फिनिश फ्लैट डिजाइन और 2.8 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले मिलता है। फोन 11.1mm मोटा है। यह आवाज सहायता के लिए किंगवॉइस फीचर के साथ आता है, और इसकी फोनबुक में 1000 कॉटेक्ट को स्टोर किया जा सकता है।
आईटेल आईटी5330 में 1900 mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 31.7 घंटे का टॉक टाइम और 12 दिनो का बैटरी बैकअप देता है। फीचर फोन में एक बहुभाषी इंटरफेस है जो अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली के साथ 9 भाषाओं के लिए सपोर्ट प्रोवाइट करता है।
यह एक रिकॉर्डर के साथ वायरलेस एफएम के सपोर्ट के साथ आता है, जो यूजर्स को वायर्ड हेडफोन की जरूरत के बिना रेडियो स्टेशनों को ट्यून करने की सुविधा देता है।
Itel it5330 स्पेसिफिकेशन
1 - itel it5330 एक स्लीक डिजाइन के साथ आता है और इसमें 2.8-इंच QVGA डिस्प्ले है। फीचर फोन ग्लास फिनिश के साथ 11.1 मिमी अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आता है।
2 - इस फीचर फोन मे डुअल सिम के साथ आता है और यह 9 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
3 - आईटेल it5330 फीचर फोन में 1,900 mAh की बैटरी है, जो 31 घंटे की टॉकटाइम और 12 दिन की बैटरी बैकअप देने का दावा करती है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, आईटेल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तालापात्रा ने कहा, ''भारत में नंबर 1 फीचर फोन ब्रांड के रूप में बाजार का 3 साल तक सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, आईटेल का नवीनतम लॉन्च एक फीचर फोन सेगमेंट में स्मार्टफोन जैसी सुविधाएं लाने की हमारी पहल का प्रमाण है।


Click it and Unblock the Notifications








