itel ने 5,999 रुपये में A60 स्मार्टफोन लॉन्च किया, मिलते हैं बेहतरीन फीचर

itel ने गुरुवार को अपना नया A60 स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसमें 6.6-इंच HD डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और बहुत कुछ शामिल है। कीमत की बात करें तो यह 5,999 रुपये है। आईटेल ए60 तीन कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें डॉन ब्लू, वर्ट मेंथे और सेफायर ब्लैक है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "आईटेल ए60 में 'फर्स्ट-इन-सेगमेंट' विशेषताएं हैं जो एक अद्वितीय उपयोगकर्ता अनुभव, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ और दोहरी सुरक्षा प्रदान करती हैं।
नए स्मार्टफोन को दोहरी सुरक्षा सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है ताकि कस्टमर को फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस रिकग्निशन तकनीक का यूज करने का ऑप्शन प्रोवाइट किया जा सके।
आईटेल के सीईओ ने दी जानकारी
आईटेल के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, "आईटेल ए60 का लॉन्च इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी, महत्वाकांक्षी सुविधाओं और सौंदर्यशास्त्र का एक शक्तिशाली संयोजन है जो पहली बार स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए गेम चेंजर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा, "इस लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य शुरुआती लेवल के स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक विशाल चयन, शानदार कीमत और शानदार फीचर के साथ एक अद्भुत अनुभव प्रदान करके मौजूदा स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को मजबूत करना है।"
itel A60 कैमरा
स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी+वाटर ड्रॉप फुलस्क्रीन डिस्प्ले है, जो यूजर्स को बेजोड़ और इमर्सिव डिस्प्ले अनुभव देता है। इसके अलावा, नए डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो ग्राहकों को हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें और सेल्फी लेने की अनुमति देता है।
itel A60 एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर बेस्ड
कंपनी ने कहा, "32 जीबी स्टोरेज क्षमता और 2 जीबी रैम के साथ, ए60 फोटो, वीडियो और म्यूजिक को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। SC9832E चिपसेट द्वारा संचालित और एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर काम करते हुए, बजट स्मार्टफोन असाधारण प्रदर्शन प्रदान करता है, तेज और उत्तरदायी कार्यक्षमता और एक सहज उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित करता है।


Click it and Unblock the Notifications








