Itel P40 plus स्मार्टफोन 7,000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Itel ने अपना नया स्मार्टफोन Itel P40 plus 7,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन को Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 128 GB तक स्टोरेज से लैस किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में पंच होल कटआउट डिस्प्ले मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को बजट फोन के तौर पर पेश किया है। तो चलिए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर इसके कीमत तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
Itel P40 plus की कीमत और ऑफर
Itel P40 plus को कंपनी ने भारत में इस सियान और फोर्स ब्लैक दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह फोन सिंगल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,099 रुपये तय की गई है। जिसे 11 जुलाई से अमेजन इंडिया पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी खरीदारी के वक्त ICICI बैंक कार्ड और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर कस्टमर्स 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।

Itel P40 plus की खूबियां
Itel P40 plus फोन में यूजर्स को 6.8 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और 720 x 1,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इस लेटेस्ट डिवाइस को कंपनी ने ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर से लैस किया है। इसमें 4GB तक रैम का सपोर्ट है जिसे यूजर्स 8 GB तक वर्चुअली बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं दूसरा सेंसर एआई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Itel P40 plus को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 7,000mAh की बैटरी दी है। जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Itel P40 plus की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम, 72 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 41 घंटे का टॉक टाइम देगी।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीएस, 4जी, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








