6,000mAh बैटरी और 6.6-इंच HD डिस्प्ले के साथ itel P40 भारत में लॉन्च, कीमत 7 हजार

itel P40 को भारत में पी-सीरीज की लेटेस्ट किफायती पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया है। फोन का डिजाइन POCO स्मार्टफोन जैसा दिखता है, जिसमें बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेंसर, सुरक्षा के लिए फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, सेल्फी शूटर को जगह देने के लिए वाटरड्रॉप नॉच और बैक पैनल में एक यूनिक टेक्सचर फिनिश है जो हाथों पर बेहतर पकड़ प्रोवाइट करता है। Itel P40 SC9863A चिपसेट, Android 12 Go एडिशन और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है।
भारत में itel P40 की कीमत
आईटेल पी40 की कीमत 7,699 रुपये है और यह फोर्स ब्लैक, ड्रीमी ब्लू और लक्जरियस गोल्ड कलर में उपलब्ध है। फोन को आईटेल की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

itel P40 स्पेसिफिकेशन
आईटेल पी60 में वाटरड्रॉप के साथ 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1612 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और मोटे बेजल हैं। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन 57 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। हैंडसेट एंड्रॉइड 12 गो एडिशन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है और इसमें सुरक्षा के लिए बैक पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमे 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं।
itel P40 कैमरा
कैमरों के लिए, itel P40 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और VGA सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP स्नैपर है। फोन कई मॉडलों में आता है: 6GB + 32GB, 4GB + 64GB, और 7GB + 64GB स्टोरेज जिसमें मेमोरी फ्यूजन तकनीक शामिल है जो रैम के रूप में आंतरिक स्टोरेज के एक हिस्से का उपयोग करती है।


Click it and Unblock the Notifications








