itel P55+ स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर
itel P55 Plus: अगर आप भी बजट रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी itel ने अफ्रीका में अपने itel P55+ स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जिसे Unisoc T606 प्रोसेसर, 90Hz की डिस्प्ले और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस किया गया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 12 हजार रुपये से भी कम तय किया है। तो आइए आपको आगे आईटेल पी55 प्लस के प्राइज , फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

itel P55+ की कीमत व कलर
आईटेल पी55 प्लस स्मार्टफोन को ग्राहक मेट्योर पर्पल, गैलेक्सी ब्लू और रॉयल ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। कीमत की बात करें तो इसे अफ्रीका में $140 (करीब 11,654 रुपये) कीमत में पेश किया गया है।
itel P55+ स्पेसिफिकेशंस
itel P55+ स्माटफोन में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है। जो 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T606 चिप दिया गया है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Itel के कस्टम UI पर रन होगा। जिसमें 4GB/8GB रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के माध्यम से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यूजर को इस फोन में फेस अनलॉक फीचर मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.4mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है।
जनवरी में ये स्मार्टफोन्स देंगे दस्तक
जनवरी 2024 में कई जानी-मानी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। जिसमें रेडमी, वनप्लस, सैमसंग , वीवो सहित कई ब्रांड शामिल हैं। साल के पहले महीने के शुरूआती हफ्ते में रेडमी और वीवो अअपनी नई सीरीज बाजार में लॉन्च करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








