Itel P55 Plus भारत में 8 फरवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel ने खुलासा करते हुए बताया कि, वह भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसमें itel P55, itel P55 Plus और itel P55 T शामिल होंगे।
हालांकि लॉन्च से पहले ही इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिटेल लीक हो चुके हैं। जिसके अनुसार itel P55 सबसे खास फोन हो सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि, यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो 24GB रैम से लैस होगा। वहीं itel P55+ स्मार्टफोन में सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। जो एक प्रीमियम डिजाइन में पेश किया जा सकता है।

बता दें, आईटेल पी55 और आईटेल पी55+ का पेज अमेज़न इंडिया पर लाइव हो गया है। जिसके लिस्टिंग से पता चलता है कि, यह दोनों फोन देश में 8 फरवरी को लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की भी पुष्टि की है।
आईटेल P55+ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसे 45W फास्ट चार्जिंग सोपोर्ट के साथ लाया जाएगा। कंपनी के अनुसार, फोन केवल 30 मिनट में 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

इसके साथ ही इस डिवाइस में वर्चुअल रैम समेत 16GB तक रैम दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल के डुअल-कैमरा सेटअप दिए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन के एक कलर वेरिएंट में डुअल-टोन फिनिश है।
आईटेल P55 की खासियत- आईटेल पी55 खासियत की बात करें तो इसमें यूजर्स को 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा।

आपको बता दें, इस फोन को पहले ही अफ्रीका के बाजारों में लॉन्च किया जा सकता हैं, इसलिए इनके स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आ चुकी है। इन दोनों फोन में 6.56-इंच HD+ 90Hz LCD डिस्प्ले दिया जाएगा।
इसके साथ ही इसमें Unisoc T606 चिप दिया गया है। यह फोन Android 13 पर काम करेगा। जिसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी (P55 पर 18W चार्जिंग) शामिल होगी।
इस सीरीज़ का तीसरा मॉडल आईटेल P55T को भी इस फोन में समान स्पेक्स दिए जाने की उम्मीद है, इशमें कंपनी 6,000mAh तक की बैटरी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








