टाइप-सी चार्जिंग के साथ Itel Power 450 फीचर फोन भारत में लॉन्च
itel Power 450 को भारत में बजट फोन निर्माता के लेटेस्ट कीपैड फीचर फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। कंपनी भारत में 10,000 रुपये से कम में 5G डिवाइस लॉन्च करने वाले सबसे पहले ब्रांडों में से एक थी। अब, आईटेल ने देश में 1,500 रुपये से कम कीमत में USB-C सपोर्टेड फीचर फोन लॉन्च किया है।

ब्रांड के लेटेस्ट फीचर फोन में 2,500mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 15 दिनों का बैकअप और 20 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा करती है। आइए भारत में आईटेल पावर 450 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालें।
भारत में itel Power 450 की कीमत
itel भारत में लेटेस्ट कीपैड फीचर फोन को तीन कलर में पेश कर रहा है जो डार्क ब्लू, डार्क ब्राउन और लाइट ग्रीन कलर में आता हैं। इच्छुक खरीदार हैंडसेट को तुरंत देश भर के प्रमुख खुदरा स्टोर से खरीद सकते हैं। आईटेल पावर 450 की भारत में कीमत 1,449 रुपये है, जो इसके पूर्ववर्ती पावर 440 की कीमत के समान है।
itel Power 450 स्पेसिफिकेशन
itel Power 450 सामने से अपने पूर्ववर्ती पावर 440 के समान दिखता है। इसमें नीचे T9 कीपैड के साथ वही बड़ा डिस्प्ले है। बीच में डी-पैड और बड़े फ्लैशलाइट बटन के साथ नेविगेशन और कॉलिंग बटन दिए गए हैं। हालाँकि, ब्रांड ने पावर 440 पर वाइजर-जैसे डिजाइन के विपरीत, स्पीकर ग्रिल के लिए एक अलग कटआउट और डिजिटल कैमरा मॉड्यूल के लिए एक वर्गाकार द्वीप के साथ रियर पैनल डिजाइन को अपग्रेड किया है।
itel Power 450 का मुख्य आकर्षण यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट है, जो इसे यूनिवर्सल चार्जिंग मानक वाला भारत का पहला कीपैड फोन बनाता है। आईटेल का कहना है कि फीचर फोन पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर स्विच करने के कदम से ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और ई-कचरा भी कम होगा।
फोन में 2.500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 दिन का स्टैंडबाय बैकअप और 20 घंटे का टॉकटाइम देती है। आईटेल पावर 450 की स्क्रीन 2.4-इंच की है और QVGA (320 x 240 पिक्सल) रिजॉल्यूशन प्रोवाइट करती है। यह मीडियाटेक MTK6261D प्रोसेसर पर बेस्ड है जो 8MB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आती है। यह ब्रांड के मालिकाना ऑपरेटिंग सिस्टम को बूट करती है।
इसमें रियर डिजिटल कैमरा, टॉर्च, हिंदी,अंग्रेजी सपोर्ट के साथ किंग वॉयस स्पीच-टू-टेक्स्ट ऐप, वायरलेस एफएम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक फीचर दिए गए हैं। फोन में अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी के साथ नौ भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








