10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Itel का नया फोन, कीमत सिर्फ 7500 रुपये; दमदार हैं खूबियां
itel power 70: अफोर्डेबल स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आईटेल ने कमाल कर दिया है। कंपनी बहुत कम दाम में 10,000mAh बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लेकर आई है। इसमें 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, साथ में कंपनी लॉन्च ऑफर के तौर पर 4,000 एमएएच का अतिरिक्त चार्जिंग केस मुफ्त दे रही है।
इस हिसाब से इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000 एमएएच तक पहुंच जाती है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता, इसलिए चार्जिंग केस को टाइप-सी पोर्ट से कनेक्ट करना पड़ता है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
इसमें 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। itel इसे 'सनलाइट डिस्प्ले' कहता है। दावा किया गया है कि डिस्प्ले धूप में भी अच्छे से काम करती है। कंपनी का यह भी कहना है कि डिस्प्ले गीले और ऑयली टच को सपोर्ट करता है।
स्टोरेज वेरिएंट
इसमें मीडियाटेक हेलियो G50 अल्टिमेट चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। इसे 4GB/128GB, 6GB/128GB, 8GB/128GB, 4GB/256GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें eMMC 5.1 टाइप स्टोरेज है, जो थोड़ा पुराना है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड से इसे बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सीमित है। फोन में दो नैनो-सिम स्लॉट, एक स्पीकर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हालांकि, इसमें NFC की सुविधा नहीं है।
कितनी है कीमत?
आईटेल पावर 70 की कीमत चार्जिंग केस सहित लगभग 85 डॉलर (लगभग 7,450 रुपये) है, हालांकि यह सिर्फ लॉन्च ऑफर हो सकता है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर, मरीन और गोल्ड कलर में आया है। यह फोन भारत में अवेलेबल नहीं है और न ही इसे यहां लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








