Home
Mobile

itel के इस प्रीमियम फोन की जल्द भारत में होगी एंट्री, कीमत 9 हजार से भी कम,16GB रैम के साथ मिलेंगे धांसू फीचर

 9 हजार से भी कम कीमत में itel के इस प्रीमियम फोन की जल्द होगी एंट्री

itel S23: अगर आप भी कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। सस्ते फोन बनाने के लिए फेमस टेक ब्रांड itel जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जो धांसू फीचर्स से लैस है। कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 10 हजार से भी कम कीमत के साथ लाएगी। जिसमें यूजर्स को 16GB तक रैम मिल रहा है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स से लेकर कीमत और लॉन्च डेट के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

itel S23 की कीमत

जानकारी के अनुसार Itel s23 स्मार्टफोन मिड जून में ही भारत में दस्तक दे सकता है। जिसकी लॉन्चिंग 7 से 10 जून के बीच हो सकती है। अगर इस फोन के दाम की बात करें तो कंपनी इसे काफी किफायती दाम के साथ ला रही है। जो 8,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये के बीच तय किया जा सकता है।

 9 हजार से भी कम कीमत में itel के इस प्रीमियम फोन की जल्द होगी एंट्री

itel S23 की संभावित स्पेसिफिकेशन

itel S23 में यूजर्स को 8 GB तक रैम दिया जा रहा है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 8 GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया जाएगा। यानि कि, कुल मिलाकर इस फोन में आपको 16 GB तक वर्चुअली रैम मिल सकता है। साथ ही 128 GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी itel S23 को व्हाइट कलर के साथ ला सकती है। इसमें यूजर्स को 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP के साथ आ सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी भी दे रही है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।
इतना सबकुछ के बाद आपको इसमें सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिल रहा है। आपको बता दें, itel S23 एक 4G स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड ओएस के साथ मिलकर ब्रांड के ही itel OS 8.6 पर काम करेगा। फिलहाल इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
itel is going to launch its new smartphone in India very soon. Which is equipped with cool features. The company will present this phone as a budget phone. Whose price can be fixed less than 9 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X