Home
Mobile

itel S23+ की जल्द भारत में होगी एंट्री, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होगा लैस,जानें कीमत

itel S23+ Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल जल्द ही अपने नए फोन itel S23+ को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लॉन्च से पहले ही itel S23+ की कीमत की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस नए फोन को देश में 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश कर सकती है। साथ ही यह पहला ऐसा फोन होगा, जिसे 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

itel S23+ की कीमत

सबसे पहले आपको बता दें, कंपनी ने इसी साल जून में itel 23 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसकी शुरूआती कीमत 8,799 रुपये है। itel S23+ की भारत से पहले अफ्रीका में एंट्री हो चुकी है। अफ्रीकी बाजार में इस फोन की कीमत 112 यूरो यानी लगभग 9,965 रुपये तय की गई है। अभी भारतीय बाजार में इसे किस कीमत के साथ लाया जाएगा , इसे लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक टिपस्टर ने दावा किया है कि, itel S23+ को देश में 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा । इसे कंपनी लेक सियान और एलिमेंटल ब्लू दो कलर ऑप्शन में लाएगी।

itel S23+ के स्पेसिफिकेशंस

itel S23 प्लस में कर्व्ड बेजल के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 500 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। itel S23+ को कंपनी यूनिसोक T616 चिपसेट से लैस कर सकती है। जिसमें 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.0 स्टोरेज भी मिलने की उम्मीद है। इस फोन में एक डायनामिक बार फीचर शामिल किया जा सकता है, जो iPhone में मौजूद डायनामिक आइलैंड नोटिफिकेशन फीचर की तरह काम करेगा।

itel S23+ 50MP कैमरा के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए itel S23 प्लस में 50MP का प्राइमरी कैमरा, एक अन्य कैमरा और एक एलईडी फ्लैश दी जा सकती है। सेल्फी लवर्स को इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकती है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा के साथ आने वाला itel का पहला पहला स्मार्टफोन होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand itel is preparing to launch its new phone itel S23+ in the Indian market soon. The company can offer this new phone in the country for less than Rs 15,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X