Home
Mobile

itel ने 16GB रैम, 50MP कैमरा वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

itel ने 16GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च

itel s23: आईटेल ने अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन, itel s23 को बेहद कम कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जो भारत का पहला सबसे सस्ता 16GB रैम वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है। आपको बता दें, itel ने पिछले कुछ महीनों के अंदर A60 और P40 जैसे स्मार्टफोन को काफी किफायती दाम 8,000 रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट हैंडसेट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर जल्द शुरू कर दी जाएगी। तो चलिए आपको itel S23 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

itel S23 के स्पेसिफिकेशंस

itel S23 के स्पेसिफिकेशंस की बात करे तो इसमें 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोटोग्राफी के लिए itel S23 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो जाए तो कंपीन ने अपने इस लेटेस्ट फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T60 12nm सीरीज प्रोसेसर को शामिल किया है।

itel S23 में मिल रहा 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज

इसमें यूजर्स को कुल 16GB रैम मिल रहा है, जिसमें 8GB दिया जा रहा है और 8GB मेमोरी फ्यूज की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज भी मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 12 पर काम करता है। इतना सबकुछ के बाद आपको इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिल रहा है।

itel ने 16GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च

itel S23 की कीमत और कलर

itel S23 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 8,799 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ भारत में पेश किया है। इस फोन में यूजर्स को Starry Black और Mystery White दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस फोन बिक्री 14 जून, 2023 से शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
itel has launched its premium flagship smartphone, itel s23 in the Indian market with a very low price. Which is considered to be India's first cheapest 16GB RAM smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X