Home
Mobile

itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स

Itel S24 India Launch Date: अगर आप भी इस वक्त कम दाम में 108 मेगापिक्सल वाला नया फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है। दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट S24 लॉन्च करने वाली है।

इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। गौरतलब है कि, इस स्मार्टफोन को हाल ही में ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था। अब इसे भारतीय बाजार में भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें डिटेल

रिपोर्ट्स की मानें तो इस में AI फीचर्स के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ ब्रांड अपना नया ईयरबड itel T11 Pro को भी पेश करने जा रहा है। इनके लॉन्चिंग से पहले ही दोनों डिवाइसेस के डिटेल्स सामने आ चुके हैं। तो आइए आगे आपको itel S24 और itel T11 Pro के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

itel S24 की लॉन्चिंग- फिलहाल itel S24 की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। हालांकि, संभावना है कि, यह मार्केट में बहुत जल्द दस्तक दे सकता है। इस फोन का ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर एक डेडिकेटेड साइट लाइव हो चुका है। कीमत की बात करें तो इसे 10 हजार से भी कम दाम में लाया जाएगा।

itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें डिटेल

itel S24 स्पेसिफिकेशन- आइटेल के इस आगामी फोन के डिजाइन की बात करें तो itel S24 में दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह फोन व्हाइट कलर और कर्व्ड कॉर्नर के साथ लॉन्च होगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें AI फीचर्स और कई कैमरा मोड्स के साथ 108MP का कैमरा मिलेगा। इसके कैमरा में 3X जूम, सुपर नाइट मोड, AI पोट्रेट मोड और स्लो मोशन वीडियोज जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें डिटेल

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का हीलियो G91 चिपसेट दिया जाएगा। अमेजन पर जारी इसके टीजर से यह खुलासा हुआ है कि, इस फोन का अंतूतू स्कोर 260K है।

itel T11 Pro वायरलेस ईयरबड्स- जैसा हमने आपको बताया कि, itel भारत में स्मार्टफोन के साथ itel T11 Pro वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबड्स भी लॉन्च करेगा। कंपनी के इन ईयरबड्स में यूजर्स को 13mm ड्राइवर्स के साथ 360-डिग्री सुपर बेस टेक्नोलॉजी मिलेगी। फिलहाल ईयरबड्स को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कुछ खास खुलासे हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Itel S24 launch soon in India with 108mp camera know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X