Home
Mobile

itel ने चोरी छुपे 108MP कैमरा, 5000 mAh बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

Itel S24: स्मार्टफोन ब्रांड itel ने चुपचाप अपना नया किफायती फोन लॉन्च कर दिया है। जिसे बाजार में itel S24 नाम से जाना जाएगा। आईटेल के इस फोन को कंपनी की ग्लोबल साइट पर सभी स्पेक्स के साथ लिस्ट भी कर दिया गया है।

कम दाम में आने वाले इस फोन में यूजर्स को 108MP कैमरा, 16GB रैम और 18W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। तो चलिए आपको आगे के आईटेल एस24 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

itel ने चोरी छुपे नया बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

आईटेल एस24 स्पेसिफिकेशन: आईटेल के इस लेटेस्ट फोन में आपको 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। यह HD+ रेजॉल्यूशन वाला एक पंच-होल डिज़ाइन डिस्प्ले मॉडल है।

इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। जिसमें आईटेल ओएस 13 के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G91 12nm चिपसेट शामिल किया गया है। जो माली G52 MC2 GPU ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है।

itel ने चोरी छुपे नया बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3 वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा। जो 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेजऔर 8GB रैम + 256GB स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा इसमें 8GB वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP मेन कैमरा + 2MP मैक्रो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर और नैनोपिक्सेल प्लस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

itel ने चोरी छुपे नया बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इसमें एक USB-C पोर्ट और डुअल स्पीकर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी मिलेगा।

itel S24 की कीमत- इस स्मार्टफोन को itel की ग्लोबल साइट लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

फोन को तीन कलर वेरिएंट डॉन व्हाइट, कोस्टलाइन ब्लू और स्टारी ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि, इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
itel s24 launched with 108mp camera 90hz display know price specs offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X