Home
Mobile

iTel S25 सीरीज: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ बजट फ्रेडली स्मार्टफोन लॉन्च

iTel ने अपनी S सीरीज के तहत S25 और S25 Ultra दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आइटेल के ये लेटेस्ट फोन्स 32 मेगापिक्सल सेल्फी और 50MP मेन रियर कैमरा के साथ आ रहे हैं। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर उपलब्धता और स्पेक्स तक की डिटेल बताते हैं।

itel S25 स्पेसिफिकेशन -

इनकी खासियतों की बात की जाए तो आईटेल S25 में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, फिलहाल कंपनी ने इसमें शामिल चिपसेट की पुष्टि नहीं की है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, इसे चिपसेट Unisoc T612 के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

iTel S25 सीरीज 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसे 5000mAh की बैटरी से लैस किया है। बेहतर ऑडियो के लिए कंपनी ने इस फोन में DTS ऑडियो दिया है।

वहीं इसके अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो S25 Ultra में दो-टोन कलर स्कीम के साथ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। S25 Ultra अपग्रेड स्पेक्स के साथ आ रहा है। इसमें वेनिला मॉडल के समान डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट मिलेगा। हालांकि, इसमें यूजर को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड कर्व्ड एमोलेड पैनल भी मिल रहा है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसे Unisoc T620 चिपसेट मिला है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी के साथ 50MP मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपने इस सीरीज को फिलहाल फिलीपींस में उपलब्ध कराया है। Itel S25 सीरीज की कीमत की बात करें तो इसके 8GB/128GB स्टोरेज की PHP 5,799 (लगभग USD 110) है। वहीं S25 Ultra की शुरुआती कीमत PHP 10,999 (लगभग USD 210) है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो S25 को डेजर्ट ग्लेम, ब्रोमो ब्लैक और मैम्बो मिंट में उपलब्ध कराया गया है। जबकि, S25 अल्ट्रा में कोमोडो ओशन, मेटियोर टाइटेनियम और ब्रोमो ब्लैक कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
itel S25 Series Launched: Ultra Affordable Smartphone with 60MP Camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X