Youtube, UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ Itel ने भारत में नया फीचर फोन किया लॉन्च, दाम 1800 रुपये से कम
Itel ने भारत में अपनी नई फीचर फोन (Feature phone) Super Guru 4G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 2023 में पेश किए गए Super Guru कीपैड का अपग्रेज वर्जन है। आईटेल के नए फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला क्लाउड-बेस्ड YouTube सपोर्ट है।
यानी कि उपभोक्ता इस फीचर फोन में YouTube वीडियोज का भी आनंद ले सकता है। इसके साथ ही यह नया सुपर गुरू 4जी फोन UPI सपोर्ट के साथ आ रहा है, जिससे यूजर्स डिजिटल पेमेंट भी कर सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Itel Super Guru 4G के स्पेक्स- आईटेल के इस फोन में 2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन VGA रियर कैमरा के साथ आ रहा है। इससे यूजर्स क्लीयर फोटो ले सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड-बेस्ड YouTube सपोर्ट है, जिससे यूजर इसमें वीडियोज भी देख सकता है। इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को YouTube Shorts का सपोर्ट मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए आईटेल ने इसमें 1,000mAh की बैटरी दी है। इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह फोन एक बार चार्ज होने के बाद पूरे दिन का बैटरी बैकअप देगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको डुअल 4G सिम स्लॉट मिलेगा। कंपनी का कहना है कि, यह 4G कीपैड फोन ओपन नेटवर्क लॉकिंग सिस्टम के साथ आ रहा है।
इतना ही नहीं सुपर गुरु 4जी में आपको डिजिटल पेमेंट करने की भी फैसलिटी मिल रही है, जिससे यूजर्स आसानी से UPI कर सकते हैं। यानी की अब ग्राहक इस फीचर फोन से भी आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
इसके साथ ही दूसरे से पैसे भी मंगवा सकते हैं।इस फोन में कॉल अलर्ट फीचर भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन टेट्रिस जैसे क्लासिक मोबाइल गेम से भी लैस है। यूजर्स को इसमें सुडोकू और कई अन्य पजल गेम्स मिलेंगे।
Itel Super Guru 4G की कीमत- भारत में Itel Super Guru 4G फीचर फोन की कीमत कंपनी ने 1,799 रुपये तय किया है। इसे ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल साइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








