6 हजार से भी कम में itel ने लॉन्च किया धांसू फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें खूबियां
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, जिसकी कीमत 6 हजार रुपये से भी कम हो। शायद आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन अब आप इतनी कम कीमत में बेहतरीन फोन खरीद सकते हैं। दरअसल, itel कंपनी ने अपना बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम itel Zeno 10 है।
इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत 6 हजार रुपये से भी कम है और कम कीमत के बाद भी यह फोन बढ़िया फैसिलिटीज प्रदान करता है। आइए इस फोन की कीमत से लेकर उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

itel Zeno 10 की कीमत और उपलब्धता
स्मार्टफोन को कंपनी ने 5699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। फोन में 3GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन 4GB वेरिएंट में भी लॉन्च हुआ है। यह फोन 8GB फ्यूजन रैम को भी सपोर्ट करता है।
इसे आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं। फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को फैंटल क्रिस्टल और ओपल पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन को खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें।
itel Zeno 10 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- फोन में 6.56 एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए डायनामिक बार प्रोवाइड करती है। यह स्मार्टफोन शानदार स्टाइलिश पैकेजिंग के साथ उपलब्ध है।
कैमरा- फोन के रियर पैनल पर 8MP का AI कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पोर्ट्रेट मोड, HDR मोड, वाइड मोड, शॉर्ट वीडियो, स्लो मोशन और AR शॉर्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
बैटरी- पावर देने के लिए फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करती है।
अन्य- ये फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। Zeno 10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








