जम्मू-कश्मीर में अराइज़ ने लांच किए कम बजट के हैंडसेट

अराइज़ इंडिया लिमिटेड पिछले 25 सालों से भारतीय उद्योग में जमा होने के बावजूद भी इसने हालही में मोबाइल क्षेत्र में भी अपने कदम रख दिए हैं। कपंनी का कहना है कि भारत मे कम बजट वाले हैंडसेटों की भारी डिमाडं है जिससे यह इस क्षेत्र में बहुत अच्छा बिजनेस कर सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर में इंहोने 15 मॉडल लांच किए हैं। यह मोबाइल अराइज़ मोबाइल के ब्रांड नाम से जाने जाएगें। यह मोबाइल कई कैटेगरी में उपलब्ध हैं जैसे साधारण, बिजनेस, मल्टीमीडिया और फुल टच स्क्रीन वाले हैंडसेट। जिसमें से बिजनेस क्लास के दो मॉडल होगें। जिनके नाम ए 5 और डब्लू 1 हैं जो क्वार्टी कीपैड से लैस होगें। साथ ही यह भारत का पहला 4 जीएसएम सिम वाला फोन होगा। अराइज़ टी 777 फुल टच स्क्रीन मोबाइल है जिसमे एचडी फोटो और वीडियो कैप्चरिंग ऐबिलिटी है।
इसके अलावा टी 222 मोबाइल सुपर स्लिम टच-टाइप हैंडसेट है जो मल्टीमीडिया हैंडसेट की कैटेगरी में आता है। अगर बात करें रोजमर्रा के लिए तो उसके लिए भी हैंडसेट है जिसमें बडी बैट्री के साथ टार्च, साउंड रिकार्डर होगा। अराइज़ फोन के सभी मॉडल में ब्लूटूथ और कैमरा होगा।
भारत के 450 सेंटरों में अराइज़ अपने मोबाइल पहुंचाएगा और इसकी संख्या 2012 में 750 तक बढाएगा, ऐसा इसका कहना है। मोबाइल की कीमत की शुरुआती रेंज 990 रु से शुरु हो कर मात्र 4,000 रु तक होगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications