Home
Mobile

18 जून को JBL भारत में पेश करेगा अपने धांसू ईयरबड्स, लॉन्चिंग से पहले जानें कीमत और फीचर्स

JBL जल्द ही अपने नए वायरलेस ईयरबड्स JBL Live Beam 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो कि 18 जून को बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे। इन्हें CES 2024 में शोकेस किया गया था। अब तक यह ईयरबड्स Amazon, JBL India और JBL Malasiya वेबसाइट्स पर माइक्रोसाइट नजर आ चुकी है।

अब कंपनी ने खुलासा किया है कि इन ईयरबड्स की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। कंपनी अपने JBL Live Beam 3 ईयरबड्स में टॉप लेवल ऑडियो क्वालिटी का दावा करती है। चलिए इन ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से जानते हैं।

8 जून को JBL भारत में पेश करेगा अपने धांसू ईयरबड्स

JBL Live Beam 3 की कीमत

JBL Live Beam 3 की कीमत 13,999 रुपये है। आप इन्हें 18 जून के बाद 3 कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ब्लू और ब्राउन कलर में खरीद सकेंगे। इन ईयरबड्स को कई स्टाइल के साथ मैच किया जा सकता है। आप इन बड्स को Amazon की साइड से खरीद सकेंगे।

JBL Live Beam 3 में सिग्नेचर साउंड के साथ 10मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो कि हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं। ये कस्टमाइजेबल स्मार्टकेस के साथ आएंगे। ये ईयरबड्स साउंड को कंट्रोल करने, म्यूजिक और कॉल मैनेज करने और स्क्रीनसेवर को पर्सनलाइज करने की सुविधा देते हैं।

JBL Live Beam 3 ईयरबड्स LDAC सपोर्ट के साथ हाई-रेज ऑडियो प्रदान करते हैं और स्मार्ट एंबिएंट मोड के साथ ट्रू एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद 6 माइक्रोफोन क्रिस्प और क्लियर कॉल और ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं।

JBL Live Beam 3 बैटरी

JBL Live Beam 3 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर 48 घंटे तक का प्लेटाइम और ANC ऑन होने पर 40 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। इसमें स्पीड चार्ज टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे का प्लेटाइम देते हैं। इसी के साथ यह ईयरबड्स अतिरिक्त सुविधा के लिए वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

JBL Live Beam 3 कनेक्टिविटी

JBL Live Beam 3 ईयरबड्स स्टेबल और एफिशिएंट कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.3 का यूज करते हैं। ये ईयरबड्स JBL हैडफोन्स ऐप के साथ कंपेटिबल हैं, जिससे यूजर्स ईक्यू सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं और स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
JBL will launch its amazing earbuds in India on June 18, know the price and features before launching
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X