2,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में Jio Bharat J1 4G लॉन्च, फोन में मिलेंगी जियो की सभी सर्विस
Reliance Jio ने भारत में अपने फोन के कलेक्शन को बढ़ाते हुए एक नया 4G फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने पिछले साल ही भारत में Jio फोन को लाइनअप किया था, जिसके बाद कंपनी ने Bharat V2 और Jio Bharat V2 Carbon लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने Jio Bharat B1 भी पेश किया था।
अब कंपनी ने एक और फोन Jio Bharat J1 4G लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G कीपैड फोन है, जो कि नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लोगों के बीच उपलब्ध होगा। बता दें कि इस फोन में Jio App की सारी सर्विसेस मिलेंगी।

Jio Bharat J1 4G की विशेषताएं
इस फोन में UPI ट्रांजेक्शन के लिए JioPay, कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए Jio Cinema का भी ऑप्शन मौजूद होगा। जियो का ये फोन उन लोगों के लिए जो कि महंगे फोन खरीदने में सक्षम नहीं हैं और दूसरी तरफ जिन्हें एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करना नहीं आता है, ऐसे लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन का आउट डिस्प्ले भी बेहतर है।
Jio Bharat J1 4G की कीमत
इस फोन को पहले लॉन्च हुए फोन की तुलना में अधिक कीमत पर भारत में एंट्री दी गई है। इस फोन की कीमत 1799 रुपये है, जो कि सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में मिल सकेगा। साथ ही इस फोन को आप Amazon साइड से खरीद सकते हैं।
Jio Bharat J1 4G के स्पेसिफिकेशंस
Jio Bharat J1 4G को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ये फोन 2,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। यानी की बड़ी बैटरी और स्क्रीन होने के नाते यह 4G फोन कम बजट वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में नजर आ सकता है।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस फोन में लोग Jio TV की मदद से आराम से टीवी देख सकेंगे। ये फोन लॉक डिवाइस के साथ आता है। कहने का मतलब यह है कि इस फोन में केवल आप Jio की सिम ही इस्तेमाल कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








