Jio Bharat फोन अब अमेजन पर उपलब्ध, इस दिन से शुरू हो रही पहली सेल
Jio Bharat Phone Sale: Jio Bharat को ग्राहक अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया से भी खरीद सकते हैं, जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन की पहली सेल बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। Reliance Jio ने पिछले महीने यानि कि, जुलाई 2023 में जियो भारत फोन को लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने उन भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो अभी भी 2G फीचर वाले फोन इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले यह फोन रिलायंस डिजिटल स्टोर और जियो के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर स्टोर पर ही उपलब्ध था। जिसे कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए अब Amazon पर भी उपलब्ध करा दिया है। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।
28 अगस्त से अमेज़न से कर सकेंगे खरीदारी
Jio Bharat फोन को ग्राहक 28 अगस्त 2023 से अमेज़न इंडिया से खरीद सकेंगे। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फोन को आप 1,000 से भी कम कीमत यानि कि, 999 रुपये में ही खरीद सकेंगे। अमेज़न के टीजर से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, जियो भारत फोन में आगे की ओर Bharat और पीछे की तरफ Karbonn ब्रैंडिंग देखने को मिलेगी।

Jio Bharat फीचर्स
जियो भारत फोन में 1.77 इंच QVGA TFT डिस्प्ले मिल रहा है। इस फोन को HD कॉलिंग, UPI (यूपीआई) पेमेंट और Jio Cinema जैसी OTT सर्विसेज सपोर्ट के साथ लाया गया है।
जियो के अन्य फोन की तरह जियो भारत भी एक जियो सिम लॉक्ड फोन है, यानि कि इस फोन को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसमें जियो का ही सिम कार्ड यूज करना होगा। आपको बता दें, यह फोन 23 भारतीय लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। यह फोन दो सीरीज JioBharat V2 और JioBharat K1 Karbonn में उपलब्ध होगा।
जियो के इस फीचर फोन में फोटोग्राफी के लिए 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस बेसिक फोन में एफएम रेडियो , माइक्रोएसडी कार्ड और एक टॉर्च भी मिल रहा है। साथ ही साथ 3.5mm ऑडियो फोन जैक भी मिलेगा। कंपनी ने जियो भारत फोन में पावर देने के लिए इसमें 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी को शामिल किया है, जो सिंगल चार्ज में 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में जियो ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। Jio Bharat Phone 4G सपोर्ट के साथ आ रहा है। जियो के अनुसार 4G कनेक्टिविटी के साथ हैंडसेट में क्रिस्टल क्लियर वॉइस कनेक्टिविटी भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








