आ गया Jio Bharat V2 सबसे सस्ता 4G फोन, कीमत 1,000 से भी कम, इन खूबियों से है लैस
Jio Bharat V2 4G Phone: अगर आप भी जियो यूजर्स हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने अपने भारतीय कस्टमर्स को एक बड़ा तोहफा देते हुए अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने Jio Bharat Phone नाम दिया है। इस 4जी फोन को कस्टमर्स 1,000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी की मानें तो इस फोन को लॉन्च करने का मुख्य कारण 2G मुक्त भारत है। आपको बता दें, इस फोन के साथ कंपनी ने अपने दो नए प्लांस को भी पेश किया है। तो आईए आपको आगे इस फोन की खूबियों से लेकर लॉन्च किए गए कंपनी के 2 नए प्लांस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Jio (जियो) ने भारत में अपना एक और नया 4G सेगमेंट फोन Jio Bharat V2 को उतार दिया है। जिसे काफी कम बजट के साथ लाया गया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने महज 999 रुपये रखा है। आपको बता दें, जियो केवल 4G और 5G नेटवर्क पर ही ऑपरेट करती है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को लेकर दावा किया है कि, वह अपने इस नए फोन जियो भारत V2 की मदद से लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहकों को जियो से जोड़ेगी। जियो के अनुसार, भारत के उसके लगभग 25 करोड़ 2G कस्टमर्स है, जो वर्तमान में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया टेलिकॉम कंपनियों से जुड़े हुए हैं।
कंपनी का कहना है कि, भारतीय बाजार में इंटरनेट पर काम करने वाले अब तक जितने भी फोन हैं, उनमें से 'जियो भारत V2' अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा। गौरतलब है कि, जियो ने 2018 में Jio phone (जियोफोन) को लॉन्च किया था। जिसे यूजर्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला।
इन खूबियों ले लैस है Jio Bharat V2 फोन
जियो के लेटेस्ट इस 4जी फोन में यूजर्स को 4.5 सेंटीमीटर का TFT डिस्प्ले, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ 1000mAh की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक, लाउड-स्पीकर और टार्च की भी फैसिलिटी दी गई है। इतना ही नहीं इस फोन में एचडी वॉयस कॉलिंग, FM रेडियो के साथ 128 GB का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन के वजन की बात करें तो ये काफी लाइटवेट जिसका वजन महज 71 ग्राम है। आपको बता दें, इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी जियो सिनेमा और जियो सावन ऐप का एक्सेस भी फ्री दे रही है। सबसे खास बात यह है कि, यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है।

123 रुपये के प्लान में पाएं 14GB डेटा
जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, कंपनी ने इस फोन के साथ अपने दो नए प्लान भी अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। जो 28 दिनों की वैधता के साथ 123 रुपये और दूसरा 1 साल की वैधता के साथ 1234 रुपये में पेश किया गया है। Jio Bharat V2 यूजर्स को 123 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 14GB 4G डेटा मिल रहा है। जियो ने आगे बताया कि, 7 जुलाई से कंपनी 'जियो भारत V2' का बीटा ट्रायल शुरू कर देगी। कंपनी का मकसद 'जियो भारत V2' को 6500 तहसीलों तक पहुंचाना है।


Click it and Unblock the Notifications








