Home
Mobile

Jio ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन, जानें क्या कुछ होगा खास, 28 अगस्त को हो सकती है एंट्री

Jio Phone 5G Specifications: रिलायंस अपने सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन JioPhone 5G पर से जल्द ही पर्दा उठा सकता है। हालांकि यह फोन लॉन्च से पहले ही कम कीमत के कारण लोगों को बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके लॉन्चिंग का सभी को इंतजार हैं। जियो फोन 5जी में Pragati OS को शामिल किया जा सकता है। जिसे Google द्वारा तैयार किया गया है। तो आइए आगे Jio Phone 5G के कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

दरअसल Reliance Industries अपनी 46वीं ऐनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन 28 अगस्त को करने जा रही है। इस दौरान कई बड़े ऐलान किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने अपकमिंग 5जी फोन को भी इस आयोजन के दौरान लॉन्च कर सकती है।

Jio Phone 5G की संभावित कीमत

Jio Phone 5G को 8,000 से लेकर 10 हजार तक की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं उपलब्धता की बात करें,तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इस साल की आखिरी तिमाही तक उपलब्ध हो सकता है।

Jio ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन, जानें क्या कुछ होगा खास, 28 अगस्त को हो

Jio Phone 5G के स्पेसिफिकेशंस

Jio Phone 5G को 6.5 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज होगा। इस फोन को ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 4GB, 6GB दो रैम ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके साथ ही 32GB स्टोरेज दिया जा सकता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो जियो फोन 5जी में Pragati OS मिल सकता है,जिसे Google द्वारा तैयार किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ड्यूल सिम भी इस फोन में शामिल किया जा सकता है।

Reliance AGM 2023 को यहां देखें लाइव

रिलायंस AGM 2023 इवेंट की शुरुआत 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से होगा। इस इंवेंट को आप भी घर बैठे यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Phone 5G smartphone can be offered with an initial price ranging from 8 thousand to 10 thousand. In which a 5,000mAh battery can be given.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X