Home
Mobile

Jio पेश करने जा रहा सबसे सस्ता 5G Phone, जानें लॉन्चिंग डेट से लेकर कीमत और फीचर्स

Jio phone launch date: जियो अपने सबसे सस्ते 5जी फोन (Jio phone) को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों लगभग पुरी हो चुकी हैं। आपको बता दें, हर साल रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग आयोजित होती है, जिसमें कंपनी अपने नए प्रोडक्ट का ऐलान करती है। इस साल Reliance AGM 2023 के आयोजन को लेकर लोगों में बेसब्री देखने की मिल रही है। इसका खास कारण कंपनी का अपकमिंग Jio Phone 5G है, जिसे कंपनी इस आयोजन के दौरान पेश किया जा सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई खास जानकारी अब सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इंडियन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दो नए Jio Mobile फोन्स को देखा गया है, जिससे यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि कंपनी इस आयोजन में अपने दो नए फोन्स ला सकती है। तो आइए आगे सबसे सस्ते 5जी फोन की खासियत और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Jio Phone 5G की कीमत

Jio Phone 5G को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन को कंपनी 8 हजार से लेकर 10 हजार रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन की कीमत को लेकर कई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Jio Phone 5G की जानें लॉन्चिंग डेट से लेकर कीमत और फीचर्स

Jio Phone 5G लॉन्च डेट

रिलायंस जियो के इस सस्ते 5जी फोन की अब तक कई इमेज सामने आ चुकी हैं। जिससे इसके जल्द से जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यह भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है। 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च होने के बाद यह भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा।

Jio Phone 5G संभावित स्पेक्स

इस अपकमिंग फोन Jio Phone 5G को 6.5 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। कंपनी अपने इस अफोर्डेबल फोन को स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can launch io Phone 5G in the Indian market with a price ranging from 8 thousand to 10 thousand rupees. Which will be the cheapest 5G phone in India so far.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X