Home
Mobile

Jio Phone बनाम Jio Phone 2, जानें दोनों फोन का अंतर

By Nikita Rawat

रिलायंस जियो पूरे भारत में धमाल मचा रहा है। जियो ने अपने यूजर्स को बेहतर इंटरनेट की सुविधा तो दी ही है, लेकिन अब रिलायंस जियो ने जियोफोन 2 लॉन्च करके पूरे बाजार को हिला कर रख दिया है। बता दें पिछले साल ही जियो ने अपन जियोफोन लॉन्च किया था लेकिन गुरुवार को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की। अब जियो अगस्त में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन जियोफोन 2 को लॉन्च करने वाला है। इतना ही नहीं, बैठक में जियो गीगा फाइबर भी लॉन्च करने की बात कहीं गई जिससे लोग फास्ट इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे।

Jio Phone बनाम Jio Phone 2, जानें दोनों फोन का अंतर

पिछले साल लॉन्च हुए जियोफोन लोगों को काफी पसंद आया। आकंड़ो के अनुसार 25 मिलियन भारतीय जियोफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि लोगों को जियोफोन 2 भी पसंद आएगा। हम आपको बताते हैं कि जियोफोन 2 पिछले साल लॉन्च हुए जियोफोन से किस तरह अलग है। जियोफोन 2 बाजार में 15 अगस्त से बेचा जाएगा, जिसकी कीमत 2,999 रुपये होगी। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी अभी साझा नही की गई है। फिरभी इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि आप इस फोन को ऑनलाइन Jio.com या जियो ऑफलाइन सेंटर पर बुक कर सकते हैं।

पिछले साल लॉन्च हुए जियो फोन की कीमत 1500 रुपये थी। इसी के साथ यूजर्स के लिए यह भी ऑफर दिया गया था कि आप जियोफोन को वापस करके अपनी पूरी राशि वापस पा सकते हैं। जियोफोन अभी भी आप ऑनलाइन या आउटलेट से खरीद सकते हैं। इस साल जियो अपने यूजर्स के लिए जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर लाया है जिसमें आप पूराना जियो फोन वापस करके और मात्र 501 रुपये में नया जियोफोन 2 अपना बना सकते हैं।

लुक्स की बात की जाए तो, नया जियोफोन पूराने जियो से बड़ा होगा। यह आपको QWERTY keyboard के साथ मिलेगा। नया जियोफोन 2 काफी हद तक BlackBerry फोन जैसा दिखेगा। इस फोन की डिस्प्ले काफी बड़ी होगी, लेकिन दोनों फोन में समान बात यह है कि दोनो में voice assistant के लिए बटन मिलता है। अनुमान है कि यह फोन आपको डुअल सिम के साथ मिलेगा। इस फोन का रियर कैमरा जियो फोन की तरह 2-मेगापिक्सल होगा जबकि फ्रंट कैमरा 0.3-मेगापिक्सल होगा। जियो फोन 2 में यूएसबी ओटीजी, इंफ्रारेड डायरेक्ट जैसे फीचर को जोड़ा जाएगा। फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि अभी तक नए जियोफोन 2 के प्रोसेसर और क्लॉक स्पीड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

जियोफोन 2 और जियोफोन दोनों केओओएस पर चलते हैं। वैसे तो जियो फोन 2 के काम करने का अंदाज जियो फोन जैसा ही होगा, लेकिन इस बार आपको नए जियोफोन 2 में पॉपुलर ऐप जैसे YouTube और WhatsApp चलाने का मौका मिलेगा। इन ऐप्स को आप जियो ऐपस्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके जरिए जियोफोन 2 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सोशल मीडिया से जुड़ पाएंगे। अब देखना यह है कि जियोफोन 2 बाजार में आने के बाद लोगो को कितना पसंद आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Reliance Jio has launched the Jiophone 2 and shook the entire market. Let's tell you last year Geo Launched Your Geophone. We tell you how Jiophone 2 differs from Jiophones that launched last year. Jiophone 2 will be sold in the market from August 15, which will cost Rs 2,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X