Home
Mobile

Jio के दो नए फोन BIS सर्टिफिकेशन पर देखे गए, इस महीने भारत में होंगे लॉन्च

इस साल 28 अगस्त को Reliance इंडस्ट्रीज द्वारा अपना सालाना एजीएम कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद है। इस लॉन्च में Jio के संबंध में अपडेट की उम्मीद है, जिसमें Jio Phone 5G शामिल होना चाहिए । पिछले साल की एजीएम के बाद से यह डिवाइस कई बार लीक हो चुका है। लेटेस्ट में, दो नए फोन मॉडल भारत की बीआईएस प्रमाणन वेबसाइट पर देखे गए हैं, जो देश में जल्द ही लॉन्च होने के संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फोन के बारे में।

Jio जल्द लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन, BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया

भारत में बनाए जा रहे नए जियो फोन

लिस्टिंग को सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट में शेयर किया था । लिस्टिंग देखने पर हमें पता चला कि इन नए जियो फोन का निर्माण भारत के लिए नोएडा में किया जा रहा है। याद दिला दें, Jio Phone 5G को पिछले साल दिसंबर में BIS पर देखा गया था और वह भी भारत में निर्मित किया जा रहा था।

यह ज्ञात नहीं है कि ये दो मॉडल नंबर, JBV161W1 और JBV162W1, Jio Phone 5G के लास्ट वर्जन के हैं या पूरी तरह से नए डिवाइस के हैं। हम Jio Phone 5G को पहले ही लीक हुई इमेज में देख चुके हैं । इस महीने के लास्ट तक फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है और यह देश का सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है। भारतीय कंपनी ने पिछले महीने Jio india 4G फीचर फोन को लॉन्च किया था ।

Jio Phone 5G स्पेसिफिकेशन

Jio Phone 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मिलने वाला डिस्प्ले 6.5 इंच एचडी+ 90 हर्ट्ज एलसीडी पैनल के साथ आएगा। फोन में 4 जीबी LPDDR4X रैम होगा। अब अगर चिपसेट की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 480 SoC चिपसेट होगा।

Jio Phone 5G में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। अब अगर कैमरे की बात करें तो प्राइमरी कैमरा 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा। वहीं फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी शूटर के साथ आएगा।नए Jio Phone 5G की सारी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The device has been leaked multiple times since last year's AGM. In the latest, two new phone models have been spotted on India's BIS certification website, indicating an imminent launch in the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X